Google Analytics —— Meta Pixel

महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, नोनी रक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास ग्राम बगिया से नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। जशपुर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित महिला सुरक्षित समाज के उद्देश्य से इस रथ का संचालन किया जा रहा है ताकि जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर लगाम लगे और ऐसे मामलों की कमी आए । इसके साथ ही घटित अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : लालबाग थाना क्षेत्र के बनभेड़ी में बन रहा था मौत का सामान, जीएसटी की टीम ने मारा छापा, पढ़ें पूरी खबर

नोनी रक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479128400 जारी किया गया है जिसमें चौबीसों घंटे महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!