Google Analytics —— Meta Pixel

TMC विधायक का विवादित बयान, कहा- राम मंदिर है अपवित्र, हिंदुओं को नहीं करनी चाहिए पूजा, BJP ने किया पलटवार

Ram Mandir in Ayodhya : पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक रामेंदु सिन्हा रॉय के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। खबर है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर को ‘अपवित्र’ करार दिया है। साथ ही मंदिर को ‘शो पीस’ बताया है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने नाराजगी दर्ज कराई है। कहा जा रहा है कि वह विधायक के खिलाफ FIR की भी तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के साथ काम करने का मिलेगा मौका: CM साय

‘किसी को राम मंदिर नहीं जाना चाहिए’
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉय का कहना है, ‘मेरे विचार से किसी भी भारतीय हिंदू को अपवित्र राम मंदिर में पूजा करने के लिए नहीं जाना चाहिए। वहां (अयोध्या) में सिर्फ शोपीस बनाया हुआ है।’ अधिकारी ने इस मामले का एक वीडियो भी साझा किया है। रॉय बंगाल की तारकेश्वर से टीएमसी विधायक हैं। (Ram Mandir in Ayodhya)

सुवेंदु अधिकारी ने बोला हमला
सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह है तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की सच्चाई. हिन्दुओं पर आक्रमण करते करते उनकी हिम्मत इतनी बड़ गई है कि वह अब भगवान श्री राम के भव्य मंदिर को ‘अपवित्र’ बताने की धृष्टता कर रहे हैं. तारकेश्वर विधायक रामेंदु सिन्हा रॉय ने भव्य राम मंदिर को अपवित्र करार दिया है. उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी भारतीय हिंदू को ऐसे अपवित्र स्थल पर पूजा नहीं करनी चाहिए. उनके इस वर्णन से भगवान श्री राम के प्रति टीएमसी नेतृत्व की अनुभूति उजागर होता है.

अयोध्या में 22 जनवरी को ही प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir in Ayodhya) समारोह पूरा हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राजनीतिक जगत के कई बड़े नाम मौजूद थे। इनके अलावा साधु-संत, मनोरंजन, खेल और कारोबारी जगत के देश के हजारों गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!