Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के साथ काम करने का मिलेगा मौका: CM साय

CM Sai Youth Employment: CM विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित आर्यभट्ट भवन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान CM साय ने कहा है कि टेक्नालॉजी की पढ़ाई कर रहे युवाओं को अब भिलाई में ही इन्फॉरमेशन टेक्नालॉजी के क्षेत्र में बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी और अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए विश्वविद्यालय की यह पहल बहुत सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्यभट्ट भवन में अमेरिका की आईटी सेक्टर की कम्पनी कार्यरत है, जिसके प्रमुख छत्तीसगढ़ से है और वे अमेरिका में रहते हैं। बतौर छत्तीसगढ़िया मेरे साथ-साथ यह प्रदेशवासियों के लिए बड़े गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें:- आज चित्रकोट महोत्सव 2024 का उद्घाटन करेंगे CM साय, नव दंपत्तियों को देंगे आशीर्वाद

उन्होंने कहा कि इस कंपनी के माध्यम से प्रदेश के सैकड़ों युवा रोजगार के साथ शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में भी कार्य कर पाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग संभाग अंतर्गत विभिन्न जिलों के लिए 268 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 26 विकासकार्याें का लोकार्पण-शिलान्यास किया। साथ ही आर्यभट्ट भवन निर्माण कार्य में संलग्न श्रमवीरों को शॉल औरफल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एक साथ ढ़ाई सौ करोड़ रूपए से ज्यादा लागत के विकासकार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है, जिसका लाभ संभाग के सभी जिलेवासियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पहली कैबिनेट में ही प्रदेश के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय किया गया है। (CM Sai Youth Employment)

किसानों को धान के दो सालों के बोनस की बकाया राशि 3716 करोड़ रूपए किसानों के खाते में अंतरण किया गया है। वन क्षेत्रों में रहने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 5 हजार 500 रूपए पारिश्रमिक दिया जाएगा। साय ने कहा कि मोदी जी की गांरटी के मुताबिक सरकार महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राही महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए जल्द देने जा रही है। योजना अंतर्गत प्रदेश में 70 लाख 74 हजार आवेदन प्राप्त हुए है। सरकार सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में किसानों से रिकार्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 3100 रूपये प्रति क्विंटल के मान से खरीदी हुई है। किसानों को समर्थन मूल्य के भुगतान बाद अंतर की राशि भी किसानों के खातों में जल्द अंतरित की जाएगी। (CM Sai Youth Employment)

मुख्यमंत्री साय ने प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतिभागियों को सरकार की गारंटी से अवगत कराते हुए कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच सीबीआई को सौंपी गई है।  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा और विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चन्द्राकर, गजेन्द्र यादव, रिकेश सेन, ईश्वर साहू और सांसद विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आर्यभट्ट भवन निर्माण कार्य में संलग्न श्रमवीरों को शॉल औरफल देकर सम्मानित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आर्यभट्ट भवन में अमेरिका की कम्पनी आईटी सेक्टर में कार्यरत है। कंपनी सैकड़ों युवाओं को आईटी में प्रशिक्षित कर, विदेश में कार्य का अवसर भी देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय का यह प्रयास तारीफ के काबिल है। (CM Sai Youth Employment)

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज संभागवासियों को ढ़ाई सौ करोड़ के कार्यों की सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ को सजाने और संवारने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन आम जनता के लिए है। उन्होंने टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कार्यों को विस्तार पूर्वक रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य की प्रस्तावित कार्ययोजना की भी जानकारी साझा की। समारोह को सांसद विजय बघेल ने भी सम्बोधित किया। समारोह में संभागायुक्त एस.एन. राठौर ने दुर्ग संभाग का शासकीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सीएसवीटीयू के कुलपति डॉ. एम.के.वर्मा ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। (CM Sai Youth Employment)

Back to top button
error: Content is protected !!