Google Analytics —— Meta Pixel

अगर आप पर है शनि भारी, करें ये आसान उपाय, जल्दी मिलेगी शनि देव की कृपा

नई दिल्ली : अगर किसी व्यक्ति पर शनि खुश है तो उसके न्यारे-व्यारे लग जाते हैं। अगर शनि आपके उपर भारी है तो जीवन में काफी समस्याएं आती हैं। अगर शनि की दशा ठीक नहीं है तो अगर शनि की दशा ठीक नहीं है तो नौकरी और रोजगार में कदम-कदम पर असफलता ही मिलती है. शनिवार के दिन शनि के आसान उपाय से नौकरी और रोजगार की समस्या जल्द ही दूर हो जाती है। हम आपको कुछ आसान उपाय बताएंगे जिनसे आपकी समस्याएं दूर होंगी।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : किसानों और ग्रामीणों की मददगार छत्तीसगढ़ सरकार : मंत्री चौबे : ग्राम जानो एवं तेंदुआ नवापारा में धान उपार्जन केन्द्र का किया शुभारंभ

1.नौकरी की समस्या होगी दूर

शनिवार के दिन काले चने को भिंगो लें। इसके बाद इसे बिना मसाला और नमक के सरसों तेल में पका लें। इसे शनिवार को काली गाय या काले कुत्ते या फिर किसी अन्य पशु को खिला दें। ऐसा लगातार 3 शनिवार करना है।

2. चींटियों और मछलियों के खिलाएं आटा

शनिवार के दिन चीटियों को आटा और मछलियों को आटे की गोलियां डालें। इस दिन मीठे चीज खाने से परहेज करें। इस उपाय को लगातार शनिवार को करते जाएं।

3. सरसों के तेल का दीया

शनिवार की शाम घर के मेन गेट के पास सरसों के तेल का दीया जलाएं। दीया जलने के बाद इसके पास खड़े होकर शनि चालीसा या शनि स्तोत्र का एक बार जरूर पाठ करें। इस उपाय को लगातार 3 शनिवार तक करें।

4. चौमुखी दीया जलाएं

शनिवार के दिन शाम के वक्त पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीया जलाएं। फिर वहीं पर शनि मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बहा फिर पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें। ये उपाय 11 शनिवार लगातार करें।

5. शनि मंत्र का जाप करें

शनिवार को शाम को एक कटोरी में सरसों का तेल लें. इसके बाद इसमें बाएं हाथ की बीच वाली उंगली डालकर शनि मंत्र का जाप करें। इसके बाद इसी तेल से पीपल के नीचे दीया जलाएं। इस उपाय को लगातार 3 शनिवार करें।

Back to top button
error: Content is protected !!