Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

किसानों और ग्रामीणों की मददगार छत्तीसगढ़ सरकार : कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे

रायपुर : प्रदेश के कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने आज बेमेतरा जिले के विकासखण्ड साजा के ग्राम तेंदुआ नवापारा एवं परपोड़ी क्षेत्र के ग्राम जानो में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों और किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार सही मायने में किसानों मजदूरों एवं समाज के कमजोर तबके का ख्याल रखने वाली सरकार है।

इसे भी पढ़े : महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 7 नए केस सामने आए, साढ़े तीन साल का बच्चा भी पॉजिटिव

इन वर्गों की भलाई के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। समर्थन मूल्य नीति के तहत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन सालों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों और ग्रामीणों की स्थिति मे बदलाव लाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

किसानों और ग्रामीणों की मदद के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय, कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय जैसी अभिनव योजनाओं के साथ-साथ किसानों की कर्ज माफी, सिंचाई कर की माफी, निःशुल्क एवं रियायती दर पर किसानों को सिंचाई के लिए विद्युत उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों और ग्रामीणों की मददगार सरकार है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : बड़े काम की है गोबर से बनी चप्पल, बीपी-शुगर कंट्रोल करने के साथ ही हैं कई फायदे, पढ़े पूरी खबर

यह उल्लेखनीय है कि एक दिसंबर को प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। ग्राम तेंदुआ नवापारा में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यहां नया धान उपर्जान केन्द्र खोला गया है। इससे तेंदुआ सेमरिया एवं कातलबोड़ के किसानों को धान उपार्जन करने में सुविधा मिलने लगी है।

इस नये खरीदी केन्द्र मे 766 किसान पंजीकृत है, जो अपनी सुविधा अनुसार टोकन कटवाकर अपना धान बेच रहे हैं। कार्यक्रम में बंशी पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष साजा दिनेश वर्मा, पूर्व जपं. अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष वर्मा, सरपंच तेंदुआ हेमलाल ठाकुर, सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!