CM केजरीवाल के बयान पर शाह का पलटवार, कहा- PM नरेंद्र मोदी ही करेंगे नेतृत्व
Shah on CM Kejriwal: प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र की रिटायरमेंट को लेकर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के बयान पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन को पता है कि हम (NDA) 400 पार करने जा रहे हैं और मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसलिए इस तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं। मैं जनता के सामने स्पष्ट करना चाहता हूं कि भाजपा के संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। नरेंद्र मोदी ही 2029 तक नेतृत्व करेंगे और नरेंद्र मोदी ही आने वाले चुनाव का भी नेतृत्व करेंगे। INDI गठबंधन के लिए कोई अच्छा समाचार नहीं है। उन्हें ज्यादा परिश्रम करना चाहिए, भ्रष्टाचार बंद करना चाहिए। इस प्रकार के झूठे भ्रम फैलाकर वे चुनाव नहीं जीत सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- पुलवामा हमले पर तेलंगाना CM रेड्डी ने उठाए सवाल, कांग्रेस पर हमलावर हुई BJP
वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भी केजरीवाल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उनकी पार्टी के नेता सलाखों के पीछे हैं और आज तक उन्हें जमानत नहीं मिली है। न्यायालय भी इनका समर्थन नहीं कर रहा है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 50 हजार के मुचलके पर छूटे अरविंद केजरीवाल जो एक फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते, दिल्ली सचिवालय में जा नहीं सकते उनसे ऐसी ही बयानबाजी की उम्मीद की जा सकती है। (Shah on CM Kejriwal)
#WATCH | On Delhi CM Arvind Kejriwal's 'Amit Shah will be the PM, if BJP wins' remark, Union Home Minister Amit Shah says, "The people of this country, be it from East, West, North, South or Northeast, they are standing with Modi. All the leaders of the INDI alliance know that we… https://t.co/eJgCHox2Q7 pic.twitter.com/mmeuL9Uq01
— ANI (@ANI) May 11, 2024
उन्होंने कहा कि दिल्ली को ठगने का काम अरविंद केजरीवाल ने किया है। उन्हें सोचना चाहिए कि 1 तारीख के बाद क्या होगा। इस्तीफा न देने का एक मात्र कारण यह है कि राजमहल का मोह उनसे नहीं छूटता। पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि विपक्ष रोज प्रधानमंत्री मोदी को गाली देता है। भारत में स्वस्थ और स्वतंत्र न्यायपालिका है। न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मणिशंकर अय्यर हो या कांग्रेस के सभी नेता, ये रहते भारत में हैं और गीत पाकिस्तान के गाते हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि रिश्ते में हम पाकिस्तान के बाप लगते हैं। (Shah on CM Kejriwal)
#WATCH उज्जैन: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "अरविंद केजरीवाल जेल में जाकर अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं… भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए राजनीति पद प्राप्ति का या… pic.twitter.com/N6YCEWK395
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2024
#WATCH मुंबई: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, "मैं बार-बार कहता हूं कि कांग्रेस और कांग्रेस का ये(INDIA) गठबंधन, ठगबंधन है… ये क्या कुछ कहेंगे जो खुद भ्रष्टाचार में अखंड डूबे हुए हैं…" pic.twitter.com/HzZVQBsBVA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2024
#WATCH रायपुर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "वो लोग पहले अपना घर देख लें। हम लोगों का घर मजबूत है, हम लोगों की चिंता बिल्कुल ना करें।" https://t.co/00g3VhCNwJ pic.twitter.com/4PGCBP9XlE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2024



