Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘छै कोरी, छै आगर तरिया अऊ बूढ़ा नरवा’ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गोविन्द पटेल के द्वारा लिखित किताब “ छै कोरी, छै आगर तरिया अऊ बूढ़ा नरवा ” का विमोचन किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, खाद्य मंत्र अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे ।

इसे भी पढ़े:ओमिक्रॉन के नए खतरे को लेकर डब्ल्यूएचओ ने दिया ऐसा बयान कि बढ़ गयी सबकी चिंता, कही ये बड़ी बात

 पटेल ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि इसमें दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड में गोंड राजाओं के शासनकाल में खुदवाए गए 126 तालाबों की जानकारी प्रकाशित की गई है । जिसमें उन तालाबों के नाम, निर्माण वर्ष, खसरा नंबर, क्षेत्रफल व जलभराव का उल्लेख किया गया है। इस किताब के जरिए प्राचीन काल से चली आ रही जल संरक्षण की परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!