मेरे खून की एक-एक बूंद और जीवन का एक-एक पल देश के लिए: CM केजरीवाल

Kejriwal Go to Jail: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। इससे पहले वे आम आदमी पार्टी के दफ्तर गए और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन की जमानत दी थी। मैं इसके लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं। आज मैं फिर तिहाड़ जेल जा रहा हूं। मैंने इन 21 दिनों में से एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया। मैंने सिर्फ AAP के लिए ही नहीं बल्कि विभिन्न पार्टियों के लिए प्रचार किया।
यह भी पढ़ें:- IIM में साय सरकार की सुशासन की पाठशाला, विकसित छत्तीसगढ़ का रोड मैप तैयार करने पर मंथन
CM केजरीवाल ने कहा कि मैं मुंबई, हरियाणा, यूपी और झारखंड गया…AAP महत्वपूर्ण नहीं है, हमारे लिए देश महत्वपूर्ण है। मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि मैं दोबारा जेल जा रहा हूं, इसलिए नहीं कि मैंने कोई घोटाला किया है, बल्कि इसलिए कि मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई है। PM मोदी ने देश के सामने यह स्वीकार कर लिया है कि उनके पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। मैं देश बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कब वापस आऊंगा। वहां मेरे साथ क्या-क्या होगा, कुछ नहीं पता। CM ने कहा कि सत्ता जब तानाशाही बन जाती है तो जेल जिम्मेदारी बन जाती है। मेरे खून की एक-एक बूंद और जीवन का एक-एक पल देश के लिए हैं। (Kejriwal Go to Jail)
सभी एग्जिट पोल फर्जी: CM केजरीवाल
CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल कल सामने आ गए हैं। ये सभी एग्जिट पोल फर्जी है। एक एग्जिट पोल ने राजस्थान में बीजेपी को 33 सीटें दी थी। जबकि वहां केवल 25 सीटें हैं। असली मुद्दा यह है कि उन्हें मतगणना के दिन से 3 दिन पहले फर्जी एग्जिट पोल क्यों करना पड़ा। इसके बारे में कई सिद्धांत हैं। उनमें से एक यह है कि वे मशीनों (EVM) में हेरफेर करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतरिम जमानत दी थी, जिसकी अवधि 2 जून को खत्म हो गई। कोर्ट ने उन्हें 2 जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था। (Kejriwal Go to Jail)
5 जून तक न्यायिक हिरासत में केजरीवाल
सरेंडर करने के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CM अरविंद केजरीवाल को 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने पाया कि प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया था। हालांकि इस दौरान वे अंतरिम जमानत पर थे। इसलिए यह आवेदन लंबित था। आज उनके आत्मसमर्पण करने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट के ड्यूटी जज ने आवेदन स्वीकार कर लिया। संबंधित न्यायिक अधिकारी ने उन्हें 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया है। (Kejriwal Go to Jail)
सुप्रीम कोर्ट का जताया आभार
दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि CM अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई तय तारीख के मुताबिक सरेंडर कर दिया है। वह राजघाट, हनुमान मंदिर गए और पार्टी नेताओं से भी मुलाकात की। सीएम केजरीवाल ने कहा कि मेरी चिंता नहीं करना है और दिल्ली के लोगों के लिए काम करने को कहा है। दिल्ली मंत्री आतिशी ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करना चाहेंगे कि उन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल को 21 दिन की जमानत दी। इस 21 दिन में उन्होंने INDIA गठबंधन के लिए प्रचार किया। आज कोर्ट का सम्मान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने आत्मसमर्पण किया है। (Kejriwal Go to Jail)
तानाशाह के खिलाफ जंग छेड़ी: आतिशी
उन्होंने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरते हैं इन तानाशाह के खिलाफ उन्होंने जंग छेड़ी है और उसी की वजह से उन्हें जेल में डाला गया है। दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोबारा जेल गए हैं। हमें उम्मीद हैं कि 4 जून के बाद तानाशाही का खत्मा होने जा रहा है और वह जल्दी जेल से बाहर आएंगे। एग्जिट पोल पर पूरा देश सवाल खड़ा कर रहा है, क्योंकि इस बार दो एग्जिट पोल है। एक जनता का और एक सरकारी एग्जिट पोल है। फैसला 4 को आएगा। सभी से हमारी अपील है कि वह मतगणना के दिन मतगणना केंद्र में रहे, जिससे कोई भी गड़बड़ी को रोका जा सके। (Kejriwal Go to Jail)



