Google Analytics —— Meta Pixel

किसानों को मांग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें: CM साय

CM Sai on Manure: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर सोसाइटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को मानक स्तर के खाद-बीज का भंडारण और उठाव की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने को कहा है। उन्होंने आगामी 15 जून तक किसानों को उनकी डिमांड के आधार पर गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज प्रदाय किए जाने की व्यवस्था सोसायटियों के माध्यम से करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों को खाद-बीज के लिए किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इस संबंध में पहले से ही पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें:- रायपुर पुलिस और गीता परिवार की सकारात्मक पहल, कैदियों ने पास की परीक्षा, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने सोसाइटियों में खाद-बीज के भंडारण और वितरण में लापरवाही बरतने वालों के के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने खेती-किसानी के दीर्घ अनुभव के आधार पर कहा है कि खरीफ सीजन में किसान भाइयों द्वारा D.A.P. खाद की मांग ज्यादा की जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए D.A.P. खाद की मांग और सप्लाई पर विशेष निगरानी रखी जानी चाहिए। उन्होंने खाद-बीज की गुणवत्ता को लेकर भी सैम्पलिंग और प्रयोगशाला के माध्यम से जांच का विशेष अभियान संचालित किया जाए। (CM Sai on Manure)

नमूने लिए जाने की कार्रवाई जारी

उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने इलाके में खाद-बीज की मांग, भंडारण, उठाव और गुणवत्ता की मांनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त ने जानकारी दी है कि खरीफ सीजन 2024-25 के लिए राज्य में 13.68 लाख मैट्रिक टन उर्वरकों की मांग के के खिलाफ तक 9.13 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है, जो मांग का 67 प्रतिशत है। सोसायटियों से किसानों को खाद-बीज का लगातार वितरण जारी है। राज्य में खाद-बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच-पड़ताल और नमूने लिए जाने की कार्रवाई जारी है। (CM Sai on Manure)

गुण नियंत्रण के लिए 1067 नमूने लिए गए

रासायनिक उर्वरकों और जैव उर्वरकें के गुण नियंत्रण के लिए 1067 नमूने लिए गए हैं, जिनकी जांच गुण नियंत्रक प्रयोगशाला में कराई जा रही है। सोसाइटियों में विभिन्न खरीफ फसलों के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। खरीफ सीजन 2024-25 में 5 लाख 59 हजार 203 क्विंटल बीज की मांग के के खिलाफ 6 लाख 39 हजार 4 क्विंटल बीज की उपलब्ध है, जो कि मांग का 114 प्रतिशत है। सोसाइटियों से किसान लगातार बीज का उठाव कर रहे हैं। अब तक 03 लाख 75 हजार क्विंटल बीज का उठाव किसानों ने किया है, जो कि बीज की डिमांड का 67 प्रतिशत है। (CM Sai on Manure)

Back to top button
error: Content is protected !!