छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी, जानिए कहां से कौन आगे ?
Chhattisgarh Lok Sabha Counting: छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है, जिसमें से ज्यादातर सीट पर BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 3 सांसद, एक कैबिनेट मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, एक पूर्व सांसद, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक और पूर्व विधायक समेत 220 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतगणना के लिए प्रदेश में 94 हॉल बनाए गए हैं, जिनमें 6 हजार 562 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर मतगणना स्थल पर 2 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही बाहरी लेयर की जिम्मेदारी जिला पुलिस और दूसरी केंद्रीय फोर्स को सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें:- 542 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी, रुझानों में NDA आगे, जानिए पल-पल का अपडेट
वहीं लोकसभा चुनाव 2024 अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों के मतगणना परिणाम की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ और वोटर हेल्पलाइन एप में प्राप्त की जा सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और बीजेपी नेता रमन सिंह ने कहा कि आज देश के लिए महत्वपूर्ण दिन है, भारत में बदलाव होने जा रहा है। यह स्पष्ट हो गया है कि पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मतगणना को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि भाजपा को बहुमत मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। भाजपा के अत्यधिक प्रत्याशी जीतने वाले हैं। (Chhattisgarh Lok Sabha Counting)



