Google Analytics —— Meta Pixel

मेरा मिशन 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए खप जाना: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi on NDA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा, भाजपा और NDA संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद कहा कि मैं सबका हृदय से बहुत आभार व्यक्त करता हूं, जो साथी विजयी होकर आए हैं वे सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। मेरा सौभाग्य है कि एनडीए संसदीय दल के नेता रूप में आप सबने सर्वसम्मिति से चुनकर मुझे एक नया दायित्व दिया है इसके लिए मैं आपका आभारी हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सबके बीच विश्वास का सेतु मजबूत है। ये अटूट रिश्ता विश्वास की मजबूत धरातल पर है और ये सबसे बड़ी पूंजी होता है ये पल मेरे लिए भावुक करने वाले भी हैं आप सबका जितना धन्यवाद करूं उतना कम है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपकी आशाओं और इच्छाओं को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ूंगा…मेरे लिए यह जन्म सिर्फ और सिर्फ, वन लाइफ वन मिशन है और वो है मेरी भारत माता। यह मिशन है 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए खप जाना। आप किसी भी बालक से पूछिए कि लोकसभा चुनाव के पहले किसकी सरकार थी तो वह कहेगा कि NDA और लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी NDA की सरकार बनी। तो हम हारे कहां से। पहले भी NDA की सरकार थी आज भी NDA की है और कल भी NDA की सरकार रहेगी। (PM Modi on NDA)

उन्होंने कहा कि 10 साल बाद भी कांग्रेस 100 के आंकड़े को नहीं छू पाई। अगर मैं कांग्रेस के 2014, 2019, और 2024 चुनाव को जोड़ों तो इन तीनों चुनावों में जितनी सीटें मिली हैं उससे ज्यादा हमें इसमें मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि NDA सरकार ने देश को गुड गवर्नेंस दिया है और एक प्रकार से एनडीए कहते ही गुड गवर्नेंस का पर्यायवाची बन जाता है। हम सबके केंद्र बिंदु में गरीब कल्याण और गुड गवर्नेंस सर्वोपरि रहा है। आपने जिस प्रकार से बहुमत देकर सरकार चलाने का सौभाग्य दिया है कि ये हम सबका दायित्व है कि हम सर्वमत निरंतर प्रयास करेंगे और देश को आगे ले जाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। NDA को करीब 3 दशक हो गए हैं। ये 3 दशक की यात्रा एक बहुत बड़ी मजबूती का संदेश देती है। (PM Modi on NDA)

PM मोदी ने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि इस गठबंधन ने 3 टर्म सफलतापूर्वक पार किए हैं और गठबंधन चौथे टर्म में प्रवेश कर रहा है। हिंदुस्तान के इतने महान लोकतंत्र की ताकत देखिए कि NDA को आज देश के 22 राज्यों में लोगों ने सरकार बनाकर उनको सेवा करने का मौका दिया है। हमारा ये गठबंधन सच्चे अर्थ में भारत की आत्मा है। उन्होंने कहा कि 4 जून के पहले ये लोग (इंडी गठबंधन) ईवीएम को लगातार गाली दे रहे थे और ये लोग तय करके बैठे थे कि भारत के लोकतंत्र की प्रक्रिया के प्रति लोगों का विश्वास ही उठ जाए। मुझे तो लगता था कि इस बार ये लोग ईवीएम का अर्थी जुलूस निकालेंगे, लेकिन 4 जून को शाम आते-आते उनको ताले लग गए… ईवीएम ने उनको चुप कर दिया। ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है। अब ये अगले 5 साल तक EVM पर सवाल नहीं उठाएंगे। (PM Modi on NDA)

Back to top button
error: Content is protected !!