PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे खड़गे, पार्टी और सहयोगियों से चर्चा के बाद फैसला

Kharge on Modi Swearing: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी और सहयोगियों से चर्चा के बाद आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का फैसला किया है। इधर, राजद नेता मनोज झा ने कहा कि उन्हें बेहद शुभकामनाएं। ऐतिहासिक दिन तब हो जब नया इतिहास हो। अचानक से सर्वधर्म संभाव की बातें करने लगे हैं, अब मोदी सरकार नहीं NDA सरकार करने लगे हैं। इस देश का चरित्र महासागर वाला है। इसे तालाब न बनाएं। आपको बहुत शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें:- सेबी ने एचएएल मामले में एक व्यक्ति पर 20 लाख का जुर्माना लगाया
सिक्किम के CM प्रेम सिंह तमांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को बधाई देना चाहता हूं और निमंत्रण के लिए धन्यवाद। सिक्किम में भी हमारे पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस परिणाम के लिए जनता को धन्यवाद करना चाहूंगा। मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि MP ने जिस तरीके से मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सबसे बड़ा समर्थन दिया है। देश में मध्यप्रदेश की जनता द्वारा दिए गए जनादेश की सराहना हो रही है। हम सब बहुत खुश हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि MP में शानदार सफलता मिली है। (Kharge on Modi Swearing)
शिवराज सिंह चौहान को बुलावा
पूर्व मंत्री भूपेंद्र ने कहा कि भाजपा सभी 29 सीटों पर जीती है। हमें उम्मीद है कि मध्यप्रदेश से एक अच्छा नेतृत्व केंद्रीय मंत्रिमंडल में मिलेगा। हमें जानकारी नहीं है कि शिवराज सिंह चौहान को क्यों बुलाया गया है, लेकिन कुछ देर में स्पष्ट हो जाएगा। SBSP प्रमुख और उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि जनता ने वोट देकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बहुमत दिया है। हम खुश हैं। बहुमत मोदी जी के साथ है। वहीं HAM प्रमुख जीतन राम मांझी को कैबिनेट में मंत्री पद के लिए कोई फोन आने को लेकर सवाल किए जाने पर पार्टी नेता संतोष मांझी ने कहा कि मुझे अभी तक कोई जानकारी नहीं है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो यह हमारे और पार्टी के लिए खुशी का मौका होगा। जीतन राम मांझी का 42 साल का करियर रहा है। वे बिहार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उनके अनुभव का हम सबको लाभ मिलेगा। (Kharge on Modi Swearing)



