Google Analytics —— Meta Pixel

रक्तदान महादान है और रक्तदाता समाज और मानवता के अनमोल सेवक हैं: मुख्यमंत्री साय

World Blood Donor Day :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व रक्त दान दिवस (World Blood Donor Day) के अवसर पर खासकर युवाओं से रक्त दान कर लोगों का जीवन बचाने की अपील की है। साय ने कहा है हर साल 14 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित पूरी दुनिया रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व रक्त दान दिवस मनाती है।

साय ने कहा कि आपात स्थितियों, बीमारी, दुर्घटना सहित प्रसव मामलों में जीवन रक्षा के लिए रक्त अति आवश्यक होती है। कई बार आकस्मिक परिस्थितियों में लोगों को सरलता से रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता है। साय ने कहा कि रक्तदान महादान के महत्व को जन-जन समझें। रक्त देने में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। रक्तदान महादान है और रक्तदाता समाज और मानवता के अनमोल सेवक हैं।

क्यों मनाया जाता है विश्व रक्त दान दिवस

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की ओर से साल 2004 में पहली बार वर्ल्ड ब्लड डोनर डे  (World Blood Donor Day) मनाने के बारे में विचार किया गया. अगले साल वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के 58 वें महासभा में ब्लड डोनेट करने के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 14 जून को हर साल दुनिया भर में वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया.

कई बीमारियों में बार-बार खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है. इसलिए बड़ी संख्या में ब्लड डोनर की जरूरत होती है. वर्ल्ड ब्लड डोनर डे दुनिया भर के रक्तदाताओं को जोड़ने का काम करती है. इस अवसर पर रक्तदान के महत्व का प्रचार प्रसार होता है और दुनिया भर में कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं.

रक्तदान करने से पहले ये सावधानी बरतें

-रक्तदान से पहले तंबाकू, सिगरेट जैसी नशीली चीजों का सेवन न करें।
-रक्तदान से पहले पर्याप्त आहार के सेवन के साथ तरल पदार्थ लें।
-खाली पेट कभी रक्तदान न करें।

आप कर सकते हैंं रक्तदान

-कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है।
-18 से 60 साल तक की आयु का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
-रक्तदाता का हीमोग्लोबिन का स्तर निर्धारित मानक के अनुरूप होना चाहिए।

Back to top button
error: Content is protected !!