Google Analytics —— Meta Pixel

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक किरण चौधरी BJP में हुईं शामिल

Kiran Chaudhary Join BJP: हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ हरियाणा भाजपा में शामिल हो गईं है। दोनों ने CM नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा नेता तरुण चुघ की मौजूदगी में BJP ज्वाइन की। इस दौरान CM सैनी ने कहा कि मैं किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का बहुत-बहुत स्वागत और धन्यवाद करता हूं। साथ ही विश्वास दिलाता हूं कि किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के साथ मिलकर भाजपा एक परिवार की तरह हरियाणा को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आपका और आपके परिवार का जो अनुभव है उससे भाजपा और मजबूत होगी। 

वहीं भाजपा में शामिल होने पर श्रुति चौधरी ने कहा कि ये बहुत गर्व की बात है कि मनोहर लाल खट्टर और PM मोदी नरेंद्र मोदी ने चौधरी बंसी लाल के साथ काम किया है। हम भाजपा में जुड़ रहे हैं ताकि हम देश और प्रदेश को मजबूती दे सकें। मैं अपने नेतृत्व मनोहर लाल खट्टर, नायब सिंह सैनी, तरुण चुघ का इस मौके के लिए धन्यवाद करती हूं। किरण चौधरी ने कहा कि ये फैसला मैंने हमारे नेतृत्व और हमारे प्रधानमंत्री जिन्होंने विकसित भारत का संकल्प रखा है…उनसे प्रेरित होकर लिया। पीएम मोदी ने देशहित के जो कार्य किए हैं उसी के कारण तीसरी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है। किरण चौधरी ने कहा कि 40 साल से मैं कांग्रेस की बहुत ही कर्मठ कार्यकर्ता थी। मैंने अपना जीवन कांग्रेस को दिया, लेकिन कुछ सालों से मैं देखती आ रही हूं कि हरियाणा के अंदर ये पार्टी एक व्यक्ति पर केंद्रित हो गई, जो चाहते नहीं कि कांग्रेस आगे बढ़े… उनके चलते बड़े-बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी। (Kiran Chaudhary Join BJP)

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किरण चौधरी कांग्रेस में बहुत वरिष्ठ नेता थीं लेकिन कांग्रेस में जो परिवारवाद पनप रहा था। परिवारवाद के कारण दीपेंद्र सिंह हुडा अपने बेटे को प्रोजेक्ट करने में लगे हुए हैं, जैसे पूरी की पूरी कांग्रेस राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने में लगे हुए हैं… इससे बड़े नेताओं का अहित हो रहा था… अभी कांग्रेस के और भी कई बड़े नेता हैं जिनका दम वहां घुट रहा है। वे भी सोच रहे हैं कि हम यहां से कैसे बाहर निकलें। वहीं कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने कहा कि किरण चौधरी सही निर्णय नहीं ले पा रही हैं। वे कांग्रेस परिवार से सालों से जुड़ी रहीं… उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं… ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे चली गईं। (Kiran Chaudhary Join BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!