अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, कोर्ट ने तीन दिन की CBI रिमांड पर भेजा
CBI Remand Of Arvind Kejriwal : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को और बड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले में तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। CBI ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। केंद्रीय एजेंसी ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के लिए अदालत से केजरीवाल को पांच दिन के लिए उसकी हिरासत में भेजने की मांग की थी।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में खाकी फिर दागदार: थाने में तैनात ASI रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा
कोर्ट का कहना है कि रिमांड के दौरान कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को हर दिन उनसे 30 मिनट और उनके वकील को हर दिन उनसे 30 मिनट मिलने की इजाजत दी। अदालत ने उन्हें रिमांड के दौरान अपनी दवाएं और घर का बना खाना खाने की भी अनुमति दी।
केजरीवाल ने अदालत से कहा, “मीडिया में CBI सूत्रों के हवाले से ये दिखाया जा रहा है कि मैंने एक बयान में पूरा दोष मनीष सिसोदिया पर डाल दिया है। मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि सिसोदिया दोषी हैं या कोई और दोषी है। मैंने कहा है कि सिसोदिया निर्दोष हैं, AAP निर्दोष है, मैं निर्दोष हूं।”
उन्होंने कहा, “उनकी पूरी योजना मीडिया के सामने हमें बदनाम करने की है। कृपया ध्यान दें कि ये सब बातें सीबीआई सूत्रों के माध्यम से मीडिया में प्रसारित की गई हैं।”
अरविंद केजरीवाल ने ये भी दावा किया कि CBI इस मामले को सनसनीखेज बना रही है। उन्होंने कहा, “इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए। ये सभी अखबारों की हेड लाइन होंगी। उनका मकसद मामले को सनसनीखेज बनाना है।’’
हालांकि, CBI का पक्ष रख रहे वकील ने कहा कि उन्होंने तथ्यों के आधार पर दलील दी थी और एजेंसी के किसी सूत्र ने कुछ नहीं कहा था।
न्यायाधीश ने कहा कि मीडिया किसी सुर्खी को प्रमुखता देती है। उन्होंने कहा, “मीडिया को इस मामले में नियंत्रित करना बहुत ही मुश्किल है।
CBI ने केजरीवाल की हिरासत मांगने (CBI Remand Of Arvind Kejriwal ) के लिए अदालत में दाखिल अर्जी में कहा कि मामले में बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ जरूरी है। एजेंसी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का सबूतों और मामले के अन्य आरोपियों से आमना-सामना कराने की भी जरूरत है। (CBI Remand Of Arvind Kejriwal)



