Paris Olympics 2024 : ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, दिया ये खास मंत्र
Paris 2024 Olympics : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के भारतीय दल के साथ बातचीत की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने ओलंपिक में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे भारतीय दल के एथलीटों से भी बात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जो सीखने की मंशा से काम करता है उसके लिए सीखने के बहुत अवसर हैं और जो शिकायत में जीना चाहता है तो उसके लिए भी अवसरों की कमी नहीं होती है….दिल जब मेरा देश और मेरा तिरंगा झंडा होता है तो वह कठिनाईयों को साइड में रखकर अपने मिशन पर लग जाता है. पक्का विश्वास है कि इस बार भी खेल के मैदान में आप भारत का नाम रोशन करके आएंगे.
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में एक साथ 5 लोगों की मौत से सनसनी, कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से गई जान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” आप (ओलंपिक के लिए) जाने और जीतने के मूड में हैं और जब आप जीतकर लौटेंगे तो आपका स्वागत करने के मूड में हूं. कोशिश है कि खेल जगत से जुड़े हमारे देश के सितारों से मिलता रहूं, नई चीजें सीखता रहूं, उनके प्रयासों को समझता रहूं और एक सरकार के तौर पर व्यवस्था में कुछ बदलाव करना हो, कुछ प्रयास बढ़ाने की जरूरत हो तो उस दिशा में काम करता रहूं. हर किसी से सीधा संवाद करने की कोशिश करता हूं.”
लाल किले पर बुलाए जाएंगे ओलंपिक खिलाड़ी
पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि ओलंपिक (Paris 2024 Olympics) में जाने वाले सभी खिलाड़ियों को वह 15 अगस्त को लाल किले पर बुलाएंगे, क्योंकि मेडल जीतना बाद की बात है लेकिन इसमें हिस्सा लेना भी बहुत बड़ा सम्मान है. पीएम मोदी ने 2036 में ओलंपिक की मेजबानी को लेकर भी अपना दृष्टिकोण खिलाड़ियों के साथ शेयर किया, साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से यह भी कहा कि वो पेरिस ओलंपिक में व्यवस्था और अलग-अलग तकनीक-इंफ्रास्ट्रक्चर का अपना एक्सपीरियंस भी भारत लौटने पर जरूर साझा करें.
बता दें, दुनिया का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ (Paris 2024 Olympics) का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में होने जा रहा है. इसमें शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय दल तैयारी है, जिसके लिए 28 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी है. टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे.



