Google Analytics —— Meta Pixel

धीरे-धीरे सब बंद करेंगे, आप लोग चिंता ना करें, मदरसों पर लगेगा ताला, सीएम ने दिए बड़े संकेत

Madrasas Locked In MP : मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार मदरसों को बंद करने का मन बना रही है। इस बात के संकेत खुद सुबा–ए–सदर मोहन यादव ने बातों बातों में दिए हैं। सीएम मोहन अपने बोल्ड और चौकाने वाले फैसलों के भी जाने जाते है ऐसे में उनके संकेतों को सुबाई सियासतदान पूरी तवज्जो भी दे रहे है।

यह भी पढ़े :- राहुल गांधी ने जिन लोको पायलटों से मिल आवाज बुलंद करने की कही बात, उनसे रेलवे ने झाड़ा पल्ला, कहा – यह हमारी लॉबी से नहीं हैं

सीएम मोहन यादव शुक्रवार को अमरवाड़ा विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर प्रचार करने सुरलाखापा गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने पार्टी के एक आदिवासी कार्यकर्ता अखिलेश धुर्वे के घर जमीन पर बैठकर भोजन किया। सीएम ने कुटकी का भात, कढ़ी, मक्के की रोटी और भर्ता का स्वाद चखा। खाना खाने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश में मदरसों को बंद (Madrasas Locked In MP) करने के संकेत दिये।

दरअसल विधानसभा में विपक्ष इन दिनों इस बात को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है कि सरकार मदरसों को बंद (Madrasas Locked In MP) करने की तैयारी कर रही है। विपक्ष के इसी हंगामे पर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, तो सीएम मोहन यादव ने कहा कि धीरे-धीरे सब बंद करेंगे, आप लोग चिंता मत कीजिए।

बता दें कि मध्य प्रदेश की राजनीति इन दिनों मदरसों को लेकर गरमाई हुई है। सरकार का कहना है कि गैर कानूनी तरीके से चल रहे मदरसों में बच्चों को कट्टरता का पाठ पढ़ाया जाता है। इसके अलावा कई ऐसी गतिविधियां भी होती हैंं, जो देश और समाज के लिए घातक हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!