Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi Russia Visit: युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बोले पीएम मोदी

PM Modi Russia Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मास्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष अपना रुख दोहराया कि “बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं हो सकती” तथा “शांति का मार्ग केवल वार्ता और संवाद से ही होकर गुजरता है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, पुराने-जर्जर पुलों की होगी सुरक्षा जांच

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से कहा, “एक मित्र के तौर पर मैंने हमेशा कहा है कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शांति अत्यंत महत्वपूर्ण है। लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच समाधान और शांति वार्ता सफल नहीं होती। हमें बातचीत के जरिए ही शांति के रास्ते पर चलना होगा।

टेलीविजन पर प्रसारित अपने आरंभिक भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को बताया कि भारत शांति के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि भारत यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने में योगदान देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शांति सबसे जरूरी है… बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती। (PM Modi Russia Visit)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर रूस पहुँचे। यूक्रेन पर रूस के युद्ध की शुरुआत के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली रूस यात्रा भी है। जून में प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने के बाद किसी नेता के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए यह उनकी पहली विदेश यात्रा भी है। (PM Modi Russia Visit)

Back to top button
error: Content is protected !!