आज मितानिनों को ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि का भुगतान करेंगे CM साय, इन कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल
CM Mitanin Incentive Amount: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 12 जुलाई को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मितानिनों को ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद भिलाई स्थित बैकुंठधाम मंदिर नेवई बांधापारा में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजे वे अपने निवास कार्यालय में इंटरसेक्टर वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जाएंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : साय कैबिनेट का विस्तार फिलहाल टला, केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री बनाया
राज्य स्तर से मितानिनों को ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि का भुगतान पारदर्शी प्रशासन की ओर छत्तीसगढ़ सरकार का एक और कदम है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब और इंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित होंगे। (CM Mitanin Incentive Amount)

मुख्यमंत्री साय दोपहर 1.30 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से भिलाई जाएंगे और वहां बैकुंठधाम मंदिर नेवई बांधापारा में आयोजित छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भिलाई से 3.05 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 3.25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर वापस लौट आएंगे। उद्योग विभाग के समन्वय से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सेमिनार आज यानी 12 जुलाई को शाम 4 बजे से होटल सयाजी रायपुर में रखा गया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे। (CM Mitanin Incentive Amount)
IPO जारी करने को लेकर दी जाएगी जानकारी
सेमिनार में स्थानीय उद्योगों और कंपनियों को शेयर मार्केट के माध्यम से निवेश प्राप्त करने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग करने मार्गदर्शन दिया जाएगा। स्थानीय कंपनियों के स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से IPO जारी करने और निवेश प्राप्त करने के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में यह आयोजन काफी अहम साबित होगा। कार्यक्रम के स्टेट कोऑर्डिनेटर के रूप में उद्योग विभाग का यह आयोजन प्रदेश के छोटे-बड़े कंपनियों के लिए निवेश प्राप्त करने का यह प्रयास स्थानीय व्यवसायियों के लिए उनके उद्योग को बढ़ाने में निवेश प्राप्त करने का सबसे बेहतर माध्यम बनेगा। (CM Mitanin Incentive Amount)
सीधे सेमिनार में पहुंच सकते हैं उद्यमी
उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा सेमिनार में उपस्थित होने वाले उद्यमी नए निवेशकों से निवेश प्राप्त करने के लिए IPO से जुड़ सकेंगे। सेमिनार में निवेश के इच्छुक उद्योग और कंपनियों को उनके NSE रजिस्ट्रेशन, हैंड हैंडलिंग, तकनीकी गाइड करना, उनका डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने संबंधी सारी प्रक्रिया की बेसिक जानकारी दी जाएगी। अब तक इस संबंध में 60 उद्यमियों ने रुचि दिखाई है। बाकी उद्यमी सीधे सेमिनार में पहुंच सकते हैं। (CM Mitanin Incentive Amount)



