Google Analytics —— Meta Pixel

सिक्किम के राज्यपाल बने ओमप्रकाश माथुर, CM साय ने नई दिल्ली में दी बधाई

CM Sai Meet Mathur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने माथुर को राज्यपाल पद पर नियुक्ति की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।मुख्यमंत्री साय ने बातचीत के दौरान माथुर के अनुभव और नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से सिक्किम के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- PM Modi Mann Ki Baat: पीएम ने की ‘नशा मुक्त भारत’ बनाने की अपील, ‘मानस’ हेल्पलाइन नंबर 1933 जारी

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 जुलाई को देर रात कई राज्यों के नए राज्यपालों की घोषणा की। रमन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद पर थे। वहीं सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। अभी प्रदेश के दिग्गज नेता रहे रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल है। रमन डेका छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल होंगे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में आठ राज्यपाल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। (CM Sai Meet Mathur)

नए राज्यपालों की पूरी सूची

  • हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है।
  • ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।
  • गुलाब चंद कटारिया को असम से पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। (CM Sai Meet Mathur)
  • सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • सीपी राधाकृष्णन को झारखंड से महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम से असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। (CM Sai Meet Mathur)
Back to top button
error: Content is protected !!