Bullet Train in India : भारत स्वदेशी तकनीक से बुलेट ट्रेन पर काम कर रहा: रेल मंत्री
Bullet Train in India : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि भारत स्वदेशी तकनीक से बुलेट ट्रेन (Bullet Train in India ) विकसित करने पर काम कर रहा है। वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना, जिसका पहला प्रोजेक्ट अहमदाबाद और मुंबई के बीच निर्माणाधीन है, तकनीकी रूप से बहुत जटिल है और इसे जापान की मदद से क्रियान्वित किया जा रहा है।
बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के करीब 30 मीटर नीचे बन रही है 21 किलोमीटर लंबी टनल
उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना एक बहुत ही जटिल और प्रौद्योगिकी गहन परियोजना है। यह प्रोजेक्ट कुल 508 किलोमीटर का है और उसमें से 320 किलोमीटर पर काम चल रहा है। मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में इसके निर्माण कार्य में शुरुआत में देरी हुई थी, लेकिन राज्य में शिंदे और फडणवीस की सरकार आने पर उन्हें तुरंत अनुमति दी गई और महाराष्ट्र में भी अब भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़े :- कल प्रदेश की माता-बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देंगे CM साय, महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त होगी जारी
प्रोजेक्ट की विशेषता बताते हुए कहा कि समुद्र के करीब 30 मीटर नीचे 21 किलोमीटर लंबी एक टनल बन रही है। यह भारत में समुद्र के नीचे पहली ट्रांसपोर्टेशन प्रोजेक्ट की टनल होगी। उसका काम भी शुरू हो गया है।
महाराष्ट्र में धीमा पड़ गया था काम
रेल मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र वाले हिस्से में काम धीमा हो गया था, लेकिन 2022 में भाजपा-शिवसेना-राकांपा की महायुति सरकार के सत्ता में आने के बाद इसमें तेजी आई और राज्य सरकार से सभी प्रासंगिक अनुमतियां मिल गई हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अब काम बहुत तेजी से चल रहा है.’’ मंत्री ने कहा कि समुद्र के नीचे भारत की पहली रेल सुरंग का निर्माण चल रहा है, जो 21 किलोमीटर लंबी होगी. (Bullet Train in India )



