Paris Olympics 2024: स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को दिलाया तीसरा मेडल
Swapnil Kusale Won Bronze Medal : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को शूटिंग में तीन मेडल मिल चुके हैं। दरअसल, स्वप्निल कुसाले ने अपने पहले ही ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने 50 मीटर थ्री पॉजिशन इवेंट में मेडल जीता है। कुसाले इस इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने 451.4 का स्कोर हासिल किया। वह उस राउंड में दूसरे स्थान पर य़ूक्रेन के निशानेबाज से केवल 0.5 अंक दूर थे।
यह भी पढ़े :- CM साय की नक्सलियों को दो टूक, कहा – गोली का जवाब गोली और बोली का जवाब बोली से दिया जाएगा
स्वप्निल कुसाले मनु भाकर और सरबजोत कि लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। जिन्होंने भारत को कुल 3 मेडल दिलाए। इसके साथ ही स्वप्निल भारतीय ओलंपिक इतिहास के सातवें शूटर हैं।
50 मीटर राइफल 3 पोजीशन शूटिंग के क्वालिफिकेशन राउंड में स्वप्निल ने कुल 590 के स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने नीलामी में 198, प्रोन में 197 और स्टैंडिंग 195 का स्कोर किया था। कुसाले गुरुवार को भी भारत की करोड़ों उम्मीदों पर खरे उतरे।
भारत के 28 वर्षीय स्वप्निल कुसाले आज पेरिस के नेशलन शूटिंग सेंटर में जब निशाना लगाने उतरे तो वह खेल की पहली पॉजिशन में 153.3 अंक (51.6, 50.9 और 50.8) हासिल कर छठे पायदान पर बने हुए थे. इसके बाद उन्होंने खेल की दूसरी पॉजिशन यानी प्रोन स्टेज से अपनी दमदार वापसी दिखाते हुए अपना स्कोर 310.1 पहुंचा दिया.
इस बार इस राउंड की तीन सीरीज में उन्होंने 51.9, 52.2 और 52.7 का स्कोर हासिल किया. वह तीसरे और अंतिम राउंड में एक वक्त दूसरे पायदान पर भी पहुंच गए थे और तब भारतीय फैन्स उनसे गोल्ड की भी उम्मीद लगाने लगे थे. (Swapnil Kusale Won Bronze Medal)
लेकिन जब मेडल के लिए नॉकआउट शूट शुरू हुए तो स्वप्निल यहां इस बार 10 से स्कोर से चूकने लगे. उन्होंने पहले दो शॉट 9.4 और 9.2 के ही लगाए. तीसरे और अंतिम शॉट में उन्होंने 10 का स्कोर हासिल किया. इसकी बदौलत उनका कुल स्कोर 451.4 पहुंच गया और उनका ब्रॉन्ज मेडल दूसरे ही शॉट पर कन्फर्म हो चुका था लेकिन वह इसे सिल्वर में बदलने से भले चूक गए. लेकिन उन्होंने ब्रॉन्ज के रूप में अपना पहला ओलंपिक पदक हासिल करने में जरूर कामयाबी हासिल की. (Swapnil Kusale Won Bronze Medal)



