Paris Olympics 2024 : पहलवान अमन सहरावत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह
Paris Olympics Wrestling : पहलवान ने पेरिस में कमाल कर दिखाया है. बात हो रही है अमन सहरावत की जिन्होंने 57 किलो वर्ग कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. अमन सहरावत ने अल्बानिया के पहलवान को 12-0 से हराया. इस जीत के साथ ही अब अमन मेडल से एक कदम दूर हैं. अगर अमन सहरावत सेमीफाइनल में जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचते हैं तो उनका सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा और वहां भी वो अगर जीते तो गोल्ड मेडल उनके नाम होगा.
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : महतारी वंदन के पैसों से इस बार बहनों की रक्षाबंधन मनेगी शानदार
इससे पहले भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने प्री क्वार्टर फाइनल में मैसेडोनिया के व्लादिमीर इगोरोव को हराया. मुकाबले में कड़े टक्कर की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन भारतीय रेसलर का इरादा कुछ और ही था. अमन सहरावत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते बड़ी तेजी से अंक बनाए और 10-0 की लीड ले ली. 10-0 की लीड बनते ही रेफरी ने मुकाबला रोककर अमन सहरावत को विजेता घोषित कर दिया. बता दें कि कुश्ती में जैसे कोई पहलवान 10-0 की बढ़त बनाता है तो उसे टेक्निकल सुपपीरियॉरिटी के तहत विजेता घोषित कर दिया जाता है.
इस तरह अमन सहरावत और व्लादिमीर इगोरोव तय समय से पहले ही खत्म हो गया. भारतीय रेसलर के सामने मैसेडोनिया के व्लादिमीर इगोरोव शुरू से ही डिफेंसिव नजर आए. इगोरोव को अटैक ना करने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा. रेफरी ने भारतीय रेसलर को दो अंक पैसिटीविटी के दिए क्योंकि इगोरोव बेहद डिफेंसिव थे और अटैक करने को तैयार ही ना थे. भारतीय रेसलर ने इस बढ़त का फायदा उठाया और जल्दी ही दो-दो अंक लेकर अपनी बढ़त 6-0 कर ली. पहले राउंड के बाद उनकी बढ़त 6-0 रही. (Paris Olympics Wrestling )
अमन सहरावत को है जीत की आदत
अमन सहरावत का करियर कमाल का रहा है. महज 21 साल का ये पहलवान अबतक कई बड़ी प्रतियोगिताओं में गोल्ड जीत चुका है. पिछले साल एशियन चैंपियनशिप में वो गोल्ड जीते थे. इसी साल जाग्रेब में भी उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया था. बुडापेस्ट में वो सिल्वर मेडल जीते. 2022 में अमन ने 61 किलो वर्ग में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया. हालांकि ये खिलाड़ी अब 57 किलो वर्ग में खेलता है. (Paris Olympics Wrestling )



