Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया सुब्रमण्यम स्वामी, पीएम मोदी-अमित शाह पर लगाए ये आरोप, पढ़े पूरी खबर

Rahul Gandhi Citizenship : भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेशी नागरिकता पर तंज कसा है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि मोदी और शाह राहुल गांधी को क्यों बचा रहे हैं, जबकि वे विदेशी नागरिक हैं, जिन्होंने 2003 में ब्रिटिश नागरिकता (Rahul Gandhi Citizenship ) हासिल की है और लंदन में बैक ऑप्स नाम की कंपनी शुरू की है। उनकी भारतीय नागरिकता अमान्य है। अगर मोदी उन्हें बचाना जारी रखते हैं तो मुझे उनके खिलाफ केस दर्ज करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े :- बैंकों को अपने मुख्य कारोबार पर ध्यान देने की जरूरत : FM सीतारमण

इस ट्वीच के साथ उन्होंने फोटो भी शेयर किया है जिसमें 2019 में गृह मंत्रालय के विदेश विभाग की ओर से जारी लेटर भी जारी किया है। यह लेटर स्वामी की शिकायत के आधार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लिखा गया था, जिसमें उनसे सफाई मांगी गई थी।

एक और ट्वीट में सुब्रमण्यम स्वामी ने लंदन में फाइल किए गए इनकम टैक्स रिटर्न की कॉपी भी अटैच किया है। राहुल गांधी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को घेरा है।

स्वामी ने लिखा है कि यह राहुल गांधी की ओर से ब्रिटिश नागरिक (Rahul Gandhi Citizenship ) के रूप में ब्रिटिश सरकार को दाखिल किया गया वार्षिक रिटर्न है। क्या सोनिया की ओर से मोदी को कार्रवाई न करने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा है? सुब्रमण्यम स्वामी ने इनकम टैक्स रिटर्न की तस्वीर लगाई है। राहुल गांधी का पता 51, साउथगेट स्ट्रीट, विंचेस्टर, हैंपशायर बताया गया है। इस डॉक्यूमेंट पर उनकी जन्मतिथि 19-6-1970 लिखी है।

इससे पहले स्वामी ने 2017 में राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाया था। उन्होंने तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर इसकी जांच की मांग भी की थी।

भारत में दोहरी नागरिकता मान्य नहीं
भारत में दोहरी नागरिकता मान्य नहीं है. कोई भी नागरिक केवल एक देश का नागरिकता रख सकता है. भारत का नागरिक किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं ले सकता है. अगर ऐसा होता है, तो उसकी नागरिकता खत्म हो सकती है.

Back to top button
error: Content is protected !!