बलौदाबाजार में हिन्दू समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन: तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ 14 अगस्त को होगा आक्रोश रैली
Balodabazar News: बांग्लादेश में हुए हालिया तख्तापलट के बाद वहाँ के हिन्दू समुदाय पर लगातार हो रहे अत्याचार, लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाओं के विरोध में बलौदाबाजार में हिन्दू समाज द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित सभी सनातनी संगठनों के द्वारा इस रैली का नेतृत्व और समाज के सभी सदस्यों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh IPS Transfer : IPS अरूणदेव गौतम DG होमगार्ड बने, नेहा चंपावत बनी सचिव, आदेश जारी
मिली जानकारी के अनुसार, आक्रोश रैली बुधवार, 14 अगस्त, दोपहर 2 बजे बजरंग चौक से शुरू होकर नेहरू चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक, और मुख्य मार्ग से होते हुए गार्डन चौक तक पहुंचेगी। रैली में शामिलहोने वाले नागरिकों के द्वारा भारत सरकार से देश और विदेश में हिन्दू हितों की रक्षा की मांग करेंगे। गार्डन चौक पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा जायेगा, जिसमें बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की जायेगी। (Balodabazar News)
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : आज भी जारी रहा संभागायुक्त का औचक निरीक्षण, एसडीएम-तहसीलदार को थमाया नोटिस
साथ ही आक्रोश रैली के अंत में अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में भारत माता की आरती और उपस्थित जनसमुदाय, हिन्दू एकता और देशप्रेम का परिचय देंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातनी माताएं, बहनें और युवाओं के शामिल होने की जानकारी मिली है। (Balodabazar News)



