Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली दौरे पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केंद्रीय मंत्री JP नड्डा से की मुलाकात

Minister Jaiswal Meet Nadda: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से छत्तीसगढ़ के बजट में स्वीकृत चार मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए 60 फीसदी केंद्रांश का योगदान देने की मांग रखी है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं और चिकित्सा सेवा समेत चिकित्सकीय शिक्षा को सशक्त करने के दृष्टिकोण से दंतेवाड़ा, जांजगीर चांपा, कवर्धा के साथ मनेंद्रगढ़ चिकित्सा महाविद्यालयों की स्वीकृति राज्य बजट में की गई है।

यह भी पढ़ें:- हाथियों के संरक्षण में भारत की अग्रणी भूमिका: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री से रायपुर में रीजनल लेप्रोसी ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (RLTRI) का उन्नयन क्षेत्रीय सिकल सेल इलाज और पुनर्वास केंद्र (RSTRC) के रूप में करने की मांग की है, ताकि राज्य में सिकिल सेल से प्रभावित मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। मंत्री जायसवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मनेंद्रगढ़ के लिए 2015 में 45 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत टर्शरी केंसर अनुसंधान संस्थान केंद्र की त्वरित स्थापना किए जाने की भी मांग रखी है। इसकी स्थापना से राज्य एवं सीमावर्ती राज्यों के केंसर पीड़ित मरीजों को राहत मिलेगी। (Minister Jaiswal Meet Nadda)

वहीं स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए इसे भारत सरकार के उपक्रम SECL के अस्पतालों में योजना के तहत इलाज सुविधा प्रदान करने की मांग रखी है। इन मांगों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही है। बता दें कि  छत्तीसगढ़ के 146 विकासखंडों में आयुष ग्राम का चिन्हांकन किया गया है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत प्रदेश में 146 आयुष ग्राम विकसित किए जा रहे हैं। आयुष ग्राम के माध्यम से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की रक्षा और आजीवन स्वस्थ रखने आयुर्वेद, योग और आयुष पद्धतियों के अनुसार उन्हें शिक्षित किया जाएगा। आयुष ग्रामों में जनभागीदारी के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी। (Minister Jaiswal Meet Nadda)

Back to top button
error: Content is protected !!