Google Analytics —— Meta Pixel

kolkata doctor murder : डॉक्टर रेप-मर्डर केस में बड़ा ऐक्शन, कलकत्ता हाईकोर्ट ने CBI जांच के आदेश दिए

kolkata doctor murder : कोलकाता के आरजी कर मेड‍िकल कॉलेज में जूनियर डॉक्‍टर के साथ रेप और मर्डर  (kolkata doctor murder) मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. कलकत्‍ता हाईकोर्ट ने यह बड़ा फैसला सुनाया है. इससे पहले मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था क‍ि पुल‍िस अगर रव‍िवार तक जांच पूरी नहीं करती है, तो मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाएगा. हालांकि, पीड़‍िता के माता-पिता चाहते थे क‍ि मामले की सीबीआई जांच की जाए. सोमवार को जब मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मिलने पहुंचीं थीं, तब भी उन्‍होंने इसकी मांग की थी.

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ : चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा स्नातक (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश की काउंसिलिंग को लेकर निर्देश जारी

कलकत्‍ता हाईकोर्ट ने मामले (kolkata doctor murder) का स्‍वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की और जांच को हर हाल में बुधवार सुबह तक सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया. तीन हफ्ते बाद मामले की अगली सुनवाई होगी. पूरी जांच हाईकोर्ट की निगरानी में होगी. इससे पहले हाईकोर्ट ने पुल‍िस को दोपहर एक बजे तक केस की पूरी जानकारी देने को कहा था. इसमें कोर्ट के सामने कई नई जानकार‍ियां सामने आईं.

हाईकोर्ट ने जताई चिंता
इससे पहले दिन में हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को दोपहर 1 बजे तक मामले की केस (kolkata doctor murder) डायरी पेश करने का निर्देश दिया था। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले को संभालने के तरीके पर गंभीर चिंता व्यक्त की। कोर्ट ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से कई खामियां रही हैं। अस्पताल प्रशासन को ही मामला दर्ज कराना चाहिए था।

पीड़िता के मा-बाप पहुंचे कोर्ट
ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने मामले की अदालत की निगरानी में जांच की मांग की थी। इसके अलावा कई अन्य जनहित याचिकाएं (PIL) भी दायर की गई थीं, जिनमें CBI जांच की मांग की गई थी।

Back to top button
error: Content is protected !!