Google Analytics —— Meta Pixel

Kolkata Rape Murder Case: अस्पताल में ड्रग रैकेट का खुलासा करने वाली थी पीड़िता? सहकर्मियों के दावे से हड़कंप

Kolkata Rape Murder Case : कोलकाता रेप-मर्डर केस की पीड़िता के कुछ साथी डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि पीड़िता को इसलिए टारगेट किया गया क्योंकि वह बहुत कुछ जानती थी। 9 अगस्त को महिला डॉक्टर की अस्पताल के सेमीनार हॉल में रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। 9 अगस्त की रात को कोलकाता की पीड़िता सेमीनार हॉल में रेस्ट करने के लिए गई थीं। इसके कुछ ही घंटे बाद पीड़िता की लाश मिली थी। पीड़िता की डायरी से पता चला है कि उन पर वर्क प्रेशर बहुत ज्यादा था और कभी-कभी तो उन्हें लगातार 36 घंटे तक काम करना पड़ा था।

यह भी पढ़े :- AIIMS के डॉक्टर ने किया सुसाइड, ड्रग्स का ओवरडोज लेकर की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पूरे मामले की जल्द से जल्द गहन जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले। इस बीच, पीड़िता के सहकर्मियों ने घटना (Kolkata Rape Murder Case) को लेकर कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक कलीग ने बताया कि इस सरकारी अस्पताल में पनिशमेंट पोस्टिंग और लंबी शिफ्ट आम बात हो गई थी।

यह भी दावा किया कि पीड़िता को शायद ‘मेडिसिन रैकेट’ के बारे में जानकारी मिल गई थी, जिसका वह पर्दाफाश करना चाहती थी। ऐसा हो सकता है कि इसीलिए उसकी आवाज दबाने की खातिर हत्या कर दी गई हो। एक सहकर्मी ने कहा, ‘हमें संदेह है कि यह बलात्कार और हत्या का साधारण मामला नहीं है। उसे टारगेट बनाया गया है। आखिर सिविक वालंटियर को यह कैसे पता चला कि वह उस वक्त सेमिनार हॉल में अकेली थी?’

रिपोर्ट के मुताबिक, एक अन्य सहकर्मी का दावा है कि पीड़िता उस चीज के बारे में बहुत कुछ जानती होगी जिसे शायद उसे नहीं जानना चाहिए था? ऐसी आशंका है कि उसके विभाग में ड्रग साइफोनिंग रैकेट चल रहा हो जिसे वह उजागर करना चाहती थी। ट्रेनी डॉक्टर की मौत के बाद उसके पेरेंट्स ने भी कुछ ऐसी आशंकाएं जताई हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसने काम के भारी दबाव को लेकर शिकायत की थी। कई सहकर्मियों ने कहा कि सजा के तौर पर अधिक समय तक काम कराना इस संस्थान की SOP बन गई थी।

खुद पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की ओर से इसकी सख्ती से निगरानी की जाती थी। बता दें कि सीबीआई अधिकारी संदीप घोष की कॉल डिटेल और चैट की जानकारियां जुटा रहे हैं। एक ऑफिसर ने बताया कि रविवार को लगातार तीसरे दिन सीबीआई अधिकारियों के समक्ष घोष पेश हुए। उन्हें अस्पताल में घटना से पहले और उसके बाद किए फोन कॉल की जानकारियां देने को कहा गया है। (Kolkata Rape Murder Case)

Back to top button
error: Content is protected !!