Google Analytics —— Meta Pixel

Govt Bans 156 Medicines : कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये दवाएं? 156 दवाइयों पर सरकार ने तत्काल लगी दी रोक, देखें लिस्ट

Govt Bans 156 Fixed Dose Combination Drugs: केंद्र सरकार ने 156 कॉकटेल दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है- जिनमें से कई आपके घर में भी हो सकती हैं. इन प्रतिबंधित दवाओं की लिस्ट में वे दवाएं शामिल हैं, जिनका उपयोग बालों के विकास, त्वचा की देखभाल और दर्द से राहत के लिए या मल्टीविटामिन, एंटीपैरासिटिक्स, एंटीएलर्जिक्स और बहुत कुछ दूसरे रूप में किया जाता है.

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: प्राइवेट अस्पतालों में सरकारी डॉक्टर नहीं कर पाएंगे प्रैक्टिस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) ऐसी दवाएं हैं, जो एक ही गोली में एक से अधिक दवाओं को मिलाती हैं और इन्हें ‘कॉकटेल’ दवाएं भी कहा जाता है. हालांकि दवा बनाने वाली कंपनियों ने अभी तक प्रतिबंध से पड़ने वाले आर्थिक असर की घोषणा नहीं की है. लेकिन सिप्ला, टोरेंट, सन फार्मा, आईपीसीए लैब्स और ल्यूपिन जैसी प्रमुख फार्मा कंपनियों के कुछ उत्पाद प्रतिबंध से प्रभावित हुए हैं.

सरकार की ओर से जारी गजट अधिसूचना के मुताबिक इन 156 फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के उपयोग से इंसानों के लिए जोखिम होने की संभावना है, जबकि उन दवा के सुरक्षित विकल्प मौजूद हैं. इस मामले की जांच केंद्र की ओर से नियुक्त एक विशेषज्ञ समिति ने की थी, जिसने इन FDC को तर्कहीन माना. सरकार की ओर से साफ किया गया है कि ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) ने भी इन दवाओं की जांच की और सिफारिश की कि इन FDC में शामिल दवाओं का लिए मेडिकल साइंस के हिसाब से कोई मतलब नहीं है.

बहरहाल दवा उद्योग अभी भी इस प्रतिबंध के असर पर विचार कर रहा है. इस सूची में कुछ ऐसी दवाएं भी शामिल हैं, जिन्हें कई दवा बनाने वाली कंपनियों ने पहले ही बंद कर दिया था. उदाहरण के लिए एंटीबायोटिक एजिथ्रोमाइसिन का एडैपेलीन के साथ संयोजन जिसका उपयोग मुंहासे के इलाज के लिए किया जाता है. इस लिस्ट में एसेक्लोफेनाक 50mg + पैरासिटामोल 125mg टैबलेट पर प्रतिबंध लगाया गया है. यह बड़ी फार्मा कंपनियों द्वारा बनाई जानी वाली लोकप्रिय पेनकिलर दवाओं में से एक है. इस सूची में पैरासिटामोल+पेंटाज़ोसीन भी शामिल है, जिसका उपयोग दर्द से राहत के लिए किया जाता है. इस लिस्ट में लेवोसेटिरिज़िन + फेनिलेफ्राइन” का संयोजन, मैग्नीशियम क्लोराइड, पैरासिटामोल, ट्रामाडोल, टॉरिन और कैफीन के संयोजन भी शामिल हैं. (Govt Bans 156 Fixed Dose Combination Drugs)

प्रतिबंधित FDCs की सूची में प्रमुख दवाएं:
Aceclofenac 50mg + Paracetamol 125mg टैबलेट: यह एक लोकप्रिय दर्द निवारक दवा है जिसे कई प्रमुख फार्मास्युटिकल कंपनियां बनाती हैं.
Mefenamic Acid Paracetamol Injection
Cetirizine HCl Paracetamol Phenylephrine HCl
Levocetirizine Phenylephrine HCl Paracetamol
Paracetamol Chlorpheniramine Maleate Phenyl Propanolamine
Camylofin Dihydrochloride 25 mg Paracetamol 300mg
सरकार ने Paracetamol, Tramadol, Taurine और Caffeine का कॉम्बिनेशन भी प्रतिबंधित कर दिया है. इनमें से Tramadol एक ओपिओइड-आधारित दर्द निवारक है.

सरकार का कहना है कि इन दवाओं का उपयोग मानव जीवन के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है, जबकि इनके सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं. विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने इन्हें “अनुचित” माना और सार्वजनिक हित में इन दवाओं पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक समझा.

बता दें कि कुछ कंपनियों ने पहले ही इन दवाओं का निर्माण बंद कर दिया था. जून 2023 में भी, सरकार ने 14 अन्य FDCs पर प्रतिबंध लगाया था. इससे पहले भी सरकार कई दवा कॉम्बिनेशनों के निर्माण, बिक्री और वितरण पर भी प्रतिबंध लगा दिया था. (Govt Bans 156 Fixed Dose Combination Drugs)

Back to top button
error: Content is protected !!