Chhattisgarh : प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में खुलेगी पुलिस चौकी, स्वास्थ्य विभाग ने DGP को लिखा खत
Latest Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के सभी मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी खुलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डीजीपी को पत्र लिख है। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की पुलिस चौकी में हथियारबंद जवानों की तैनाती का फैसला लिया है। कोलकाता में हुई वारदात के बाद राज्य के अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार गंभीर है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों के बीच सुरक्षा पर मंथन जारी
Chhattisgarh के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि, राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में पुलिस चौकी खुलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखा है। आगे कहा की मैं गृहमंत्री जी से भी इस विषय पर चर्चा करूंगा। कोलकाता में हुई घटना के बाद से राज्य सरकार स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नज़र आ रही है।
यह भी पढ़े :- बड़ी कामयाबी : देश का पहला हाइब्रिड रॉकेट हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं RHUMI-1 की खूबियां
दरअसल Chhattisgarh के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेकाहारा समेत शहर के अन्य अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों से इलाज की व्यवस्था को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मेकाहारा में सबसे पहले पुलिस चौकी में जवानों की मौजूदगी देखी और पुलिस चौकी के जवान बगल के कमरे में आराम करते दिखा, तो उसे चेतावनी भी दी।



