Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar Violence: विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद 5 सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अब तक बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 184 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार

Balodabazar Violence: बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के 5 सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वही एक युवक अभी फरार, देवेंद्र यादव के सहयोगी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सभी को बलौदाबाजार हिंसा मामले में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में खुलेगी पुलिस चौकी, स्वास्थ्य विभाग ने DGP को लिखा खत

बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार हिंसा में संलिप्तता के आधार पर देर रात पुलिस ने भिलाई के खुर्सीपार इलाके में छापा मार कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, वही एक युवक फरार है, गिरफ्तार किये गए सभी युवक विधायक देवेंद्र यादव के करीबी बताये जा रहे है।

आरोपियों के नाम
1. दिनेश बांधे उम्र 20 साल निवासी मिलावट पारा, दुर्गा मंदिर वार्ड, खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग
2. योगेश नवरंगे उम्र 22 साल निवासी मिलावट पारा दुर्गा मंदिर वार्ड, खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग
3. लक्ष्मण सोनवानी उम्र 18 साल निवासी दुर्गा मंदिर वार्ड मिलावट पारा, खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग
4. हेमंत खूंटे उम्र 21 साल निवासी मिलावट पारा दुर्गा मंदिर वार्ड , खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग
5. विरेंद्र गायकवाड उम्र 22 साल निवासी मिलावट पारा दुर्गा मंदिर वार्ड, भिलाई जिला दुर्ग

जानें क्या है पूरा मामला
दिनांक 10.06.2024 को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर एवं वहां खडी वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया गया। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान बलवा तोड़फोड़ एवं आगजनी करने वाले आरोपियों एवं उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का निर्माण कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दिया जा रहा है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पहचान कार्यवाही करते हुए सरगर्मी से पता तलाश जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!