विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से मिली राहत, कोर्ट ने उनके साथियों को भी दी जमानत, पढ़े पूरी खबर

Bhilai MLA Devendra Yadav News : छत्तीसगढ़ के भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सीजीएम मनीष कुमार दुबे की कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। 10 साल पहले उन्होंने बिलासपुर के अटल बिहारी यूनिवर्सिटी में किसी मुद्दे को लेकर देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के घेराव साथ किया था। जिसको लेकर उन पर केस दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में खुलेगी पुलिस चौकी, स्वास्थ्य विभाग ने DGP को लिखा खत
उल्लेखनीय है कि, 10 साल पहले सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 147, 427 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज हुआ था। इस मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव (Bhilai MLA Devendra Yadav), अमितेश राय, प्रकाशमणि वैष्णव, रंजीत सिंह, सोहेल खालिक समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। स्थाई वारंट पर भी जवाब देने के लिए वे कोर्ट नहीं पहुंच रहें थे। फ़िलहाल कोर्ट ने उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर राहत दी।
वही आज बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव (Bhilai MLA Devendra Yadav) के 5 सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। हिंसा मामले में सभी से पुलिस पूछ्ताछ कर रही है. पुलिस ने इन सभी को बलौदाबाजार हिंसा में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तार किया है. ये सभी विधायक देवेंद्र यादव के करीबी बताए जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार पुलिस ने देर रात 1 बजे भिलाई के खुर्सीपार इलाके में छापा मारा. इस दौरान 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. वहीं एक युवक अब भी फरार है. हिरासत में लिए 5 लोगों में से पांच लोगों का नाम सामने आया है, जिसमें योगेश नौरंगे, दिनेश बांधे, हेमंत खुटे, अविनाश खुटे, वीरेंद्र गायकवाड है. वहीं एक युवक कोमल धृतलहरे को पुलिस नहीं पकड़ पाई है. बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार हिंसा में विधायक के साथ इनकी भी संलिप्तता पाई गई है. फिलहाल, सभी लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है.
बता दें कि छापामारी से पहले दुर्ग पहुंचकर बलौदाबाजार एडिशन एसपी अभिषेक सिंह ने एसपी जितेंद्र शुक्ल से बल मांगा. जिसके बाद खुर्सीपार के मिलावट पारा पहुंचकर बलौदाबाजार पुलिस ने यह कार्रवाई की है. बलौदाबाजार पुलिस कुल 6 लोगों को हिरासत में लेने आए थी लेकिन 5 ही लोग पकड़े गए हैं.



