Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : राज्यपाल डेका ने सेवानिवृत्त जज उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ

Chhattisgarh :  राज्यपाल रमेेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शपथ के बाद राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री साय ने पुष्पगुच्छ से उबोवेजा का अभिवादन किया।

यह भी पढ़े :- Balodabazar violence: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड खत्म, आज कोर्ट में होगी पेशी

इस अवसर पर Chhattisgarh के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त टी.पी. शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त एन.के. शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त मनोज पवार, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा उबोवेजा के परिजन उपस्थित थे। (Chhattisgarh )

यह भी पढ़ें:- स्वामी आत्मानंद ने दिया दीन-दुखियों की सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Back to top button
error: Content is protected !!