Google Analytics —— Meta Pixel

झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन JMM से दिया इस्तीफा, 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

Champai Soren Left JMM: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी JMM की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वे 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों और आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा। 30 तारीख को हम भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी हमें जिस तरह का दायित्व देगी उसी हिसाब से हम काम करेंगे। मुझे किसी क्षेत्र या पूरे झारखंड में काम करने का जो दायित्व मिलेगा, उसी अनुसार आगे के कार्यक्रम तय होगा। झारखंड में विकास के साथ-साथ आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए हम कदम उठाएंगे।

यह भी पढ़ें:- भिलाई स्टील प्लांट में हुए भ्रष्टाचार को लेकर CBI ने मारा छापा, 550 करोड़ के भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने BJP में शामिल होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले मैंने सोचा था कि मैं संन्यास ले लूंगा। फिर मैंने सोचा कि नया संगठन बनाऊंगा, लेकिन इसके लिए समय अभी कम है। बहुत मंथन करने के बाद मेरा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह पर विश्वास बढ़ गया है। हमने भाजपा में शामिल होने का निर्णय ले लिया है। भाजपा में मेरे साथ मेरा बेटा भी शामिल होगा। सोरेन ने कहा कि झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों, गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम लोगों के मुद्दों और अधिकारों के लिए संघर्ष के इस नए अध्याय में आपका सहयोग अपेक्षित है। (Champai Soren Left JMM)

चंपई सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि पिछले हफ्ते यानी 18 अगस्त को एक पत्र द्वारा झारखंड समेत पूरे देश की जनता के सामने अपनी बात रखी थी। उसके बाद मैं लगातार झारखंड की जनता से मिल कर उनकी राय जानने का प्रयास करता रहा। कोल्हान क्षेत्र की जनता हर कदम पर मेरे साथ खड़ी रही और उन्होंने ही संन्यास लेने का विकल्प नकार दिया। इधर, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार ने राज्य की जो स्थिति बना दी है, चंपई सोरेन जैसा हर व्यक्ति जो झारखंड को प्यार करता है वो भाजपा सरकार लाना चाहता है। मैं झारखंड के लोगों की भावनाएं समझ रहा हूं। चंपई सोरेन के साथ-साथ झारखंड के लोगों का विश्वास टूट चुका है। (Champai Soren Left JMM)

Back to top button
error: Content is protected !!