Paris Paralympics 2024: भारत के हाथ लगा चौथा मेडल, मनीष नरवाल ने शूटिंग में जीता सिल्वर
Paris Paralympics 2024: भारत के पैरा शूटर मनीष नरवाल ने पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में भारत को चौथा मेडल दिलाया. मनीष ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उन्होंने फाइनल में 234.9 का स्कोर किया. भारत के लिए पेरिस ओलंपिक दूसरा दिन (30 अगस्त) अभी तक शानदार रहा है. भारतीय पैरा एथलीटों ने एक गोल्ड सहित कुल 4 मेडल एक दिन में जीते.
यह भी पढ़े :- ‘देखो अपना देश’ अभियान में सभी लोग भागीदारी करें: मुख्यमंत्री साय
इससे पहले, अवनी लेखरा ने टोक्यो के बाद पेरिस पैरालंंपिक में भी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच 1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. जबकि भारत की ही मोना अग्रवाल को कांस्य पदक मिला. तीन साल पहले टोक्यो में स्वर्ण जीतने वाली 22 वर्ष की अवनि ने 249 . 7 का स्कोर करके अपना ही 249 . 6 का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया. वहीं शॉटपुट, पावरलिफ्टिंग और व्हीलचेयर वॉलीबॉल के बाद दो साल पहले निशानेबाजी में पदार्पण करने वाली मोना ने 228 . 7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता. भारत के पैरालंपिक इतिहास में पहली बार दो निशानेबाजों ने एक ही स्पर्धा में पदक जीते हैं.
इसके अलावा महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में प्रीति पाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास कायम किया. उन्होंने महिला 100 मीटर टी35 कैटेगरी रेस में मेडल जीता. प्रीति पैरालंपिक खेलों के ट्रैक इवेंट में कोई मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं. उन्होंने टी35 कैटेगरी की महिला 100 मीटर रेस के फाइनल में 14.21 सेकेंड में रेस पूरी की. यह उनका पर्सनल बेस्ट समय है.
बता दें, मनीष नरवाल का दांया हाथ बचपन से ही काम नहीं करता था. उन्हें फुटबॉल खेलना काफी पसंद था. लेकिन एक बार ज्यादा चोटिल होने के बाद उनके माता-पिता ने फुटबॉल छुड़वा दी थी. इसके बाद पिता के एक दोस्त के कहने पर मनीष शुरू की. लेकिन उनके पिता के बाद पिस्टल खरीदने तक के पैसे नहीं थे. ऐसे में उन्होंने सात लाख रुपए में अपना घर बेचकर मनीष को पिस्टल दिलवाई. उन्होंने अपने पिता के इस बलिदान का जाया नहीं जाने दिया. वह आज अपने पिता के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन कर रहे हैं. (Paris Paralympics 2024)



