Google Analytics —— Meta Pixel

CM निवास पर तीजा-पोरा तिहार की धूम, पोरा तिहार पर मुख्यमंत्री ने की सपत्नीक भगवान शिव और नंदीराज की पूजा

Tija Pora Ke Tihar : मुख्यमंत्री निवास पर तीजा-पोरा तिहार की धूम है। परम्परागत ग्रामीण परिवेश में मुख्यमंत्री निवास सजा है। तीजा-पोरा तिहार मनाने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में पहुंच रही हैं।

यह भी पढ़े :- विष्णु भैया का सजा घर तीजा-पोरा पर, बहनों और माताओं को मायके में मिलेगा महतारी वंदन का उपहार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोरा तिहार पर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा में हैं शामिल।

यह भी पढ़े :- CG Transfer : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ी संख्या में तबादला, देखें जम्बो लिस्ट…

मुख्यमंत्री निवास में महिलाएं तिहार मनाने को लेकर उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर आज महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी करेंगे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारम्परिक खेलकूदों का आयोजन किया जा रहा है। (Tija Pora Ke Tihar )

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में तीजा पोरा , महतारी वंदन तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों फुगड़ी, कुर्सी दौड और रस्सी खींच का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री निवास पहुंची माताओं बहनों में खेलों के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। (Tija Pora Ke Tihar )

Back to top button
error: Content is protected !!