Chhattisgarh : आकाशीय बिजली और वज्रपात से बचाव के उपायों का स्थानीय भाषा में प्रदर्शन करने सभी जिलों को निर्देश जारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बादलों की गरज के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की
Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बरसात में बादलों की गरज के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। आकाशीय बिजली से बचने का सावधानी ही उपाय है। इसलिए सतर्क रहें और वज्रपात से बचाव के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। मुख्यमंत्री ने विगत दिनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : मेकाहारा में दुर्लभ मेडिस्टाइनल ट्यूमर की सफल सर्जरी, डॉ. कृष्णकांत साहू एंड टीम ने रचा इतिहास
उन्होंने ऐसी घटनाओं से बचने नागरिकों से सभी जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आकाशीय बिजली और वज्रपात से बचाव के लिए स्थानीय भाषा में सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन करने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नगरीय निकायों, पंचायतों और गैर-सरकारी संगठनों को भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है।
Chhattisgarh के मुख्यमंत्री साय ने तेज बिजली चमकने या बिजली गिरने की आशंका पर अपनी और अपनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इससे बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बादलों की गरज के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें, घर के अंदर रहें तथा पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रहें। उन्होंने इस दौरान धातु की वस्तुओं से दूरी बनाए रखने, बरसात के समय धातु की चीजें जैसे छाता, छड़ और तार को नहीं छूने को कहा है क्योंकि ये बिजली को आकर्षित कर सकते हैं।
Chhattisgarh के मुख्यमंत्री साय ने बादल गरजने के समय दौरान लोगों को जलाशयों, तालाबों, नदियों और स्विमिंग पूलों से दूर रहने की अपील की है क्योंकि पानी में बिजली की संवेदनशीलता अधिक होती है जिस कारण वह आसानी से पानी में फैल सकती है। उन्होंने इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग नहीं करने के साथ ही कंप्यूटर, फोन, टीवी आदि के उपयोग से बचने और अपने उपकरणों में इंटरनेट को बंद रखने की हिदायत दी है। उन्होंने बिजली गिरने के दौरान घर से बाहर रहने और कोई सुरक्षित स्थान नहीं मिलने पर दोनों एड़ियों को आपस में मिलाकर उखड़ू बैठने और अपने कानों को ढंकने के उपाय पर अमल करने को कहा है।



