Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू कश्मीर को फिर से बनाएंगे राज्य: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Katra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के कटरा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को हम फिर से राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि ये चुनाव, जम्मू-कश्मीर का भविष्य चुनने के लिए है। नए जम्मू कश्मीर को और बुलंद बनाने के लिए है। कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के जिन तीन खानदानों ने इस क्षेत्र को सालों-साल घाव दिए, उनकी राजनीतिक विरासत का सूर्य आपको अस्त करना ही होगा। इसके लिए आपको कमल के निशान को चुनना होगा। ये भाजपा ही है जो आपके हितों को प्राथमिकता देती है।

यह भी पढ़ें:- दिल और दिल्ली की दूरी मिटा रही भारतीय जनता पार्टी: PM नरेंद्र मोदी

PM ने कहा कि ये भाजपा ही है जिसने आपके साथ दशकों से चले आ रहे भेदभाव को खत्म किया है। भाजपा ही वह पार्टी है जिसने आपके विकास को प्राथमिकता दी है और यहां के लोगों के दशकों पुराने संघर्ष को खत्म किया है। कश्मीर हमारी आस्था और सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा है। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो इन दोनों पहलुओं का सम्मान और प्रचार कर सके। कांग्रेस वोटों की खातिर हमारी आस्था और संस्कृति को खतरे में डालने से नहीं हिचकेगी। आगामी चुनाव जम्मू-कश्मीर का भविष्य तय करेंगे। ये चुनाव कांग्रेस, एनसी और पीडीपी के तीन परिवारों की राजनीतिक विरासत को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिन्होंने राज्य को बर्बाद करके रख दिया। (PM Modi in Katra)

कश्मीर में कमल खिलना जरूरी: PM मोदी

उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए कश्मीर में कमल खिलना जरूरी है। हमारा ये क्षेत्र हमारी आस्था का, हमारी संस्कृति की पहचान है, इसलिए यहां ऐसी सरकार चाहिए, जो हमारी आस्था को सम्मान दे और हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाए। कांग्रेस कुछ मतों के लिए हमारी आस्था और संस्कृति को कभी भी दाव पर लगा सकती है। कांग्रेस के शाही परिवार के वारिस ने हाल ही में विदेश जाकर क्या कहा है, वो आपने भी सुना होगा। वो कहते हैं- ‘हमारे देवी-देवता भगवान नहीं हैं। हिंदू धर्म में गांव-गांव में देवी-देवताओं को पूजने की परंपरा है। हम ईस्ट देवों को मानने वाले लोग हैं और कांग्रेस वाले कहते हैं कि देवता भगवान नहीं होते। क्या आप इस बात से सहमत हैं? क्या ये हमारे देवी देवताओं का अपमान नहीं है? (PM Modi in Katra)

ये परिवार भारत में भ्रष्टाचार की कुरीति का जन्मदाता: PM

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार, देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। ये परिवार, भारत में भ्रष्टाचार की कुरीति का जन्मदाता है, उसका पोषक है। इनकी हिम्मत देखिए… ये डोगरों की धरती पर आकर, यहां के राज परिवार को भ्रष्ट कहते हैं। कांग्रेस के नेता ने डोगरा विरासत पर ये हमला जानबूझकर किया है। ये मोहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का सामान बेचने की उनकी पुरानी नीति है। इनको वोटबैंक के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता। रियासी और उधमपुर के साथ कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने कैसा सौतेला व्यवहार किया है, ये आप मुझसे ज्यादा जानते हैं। (PM Modi in Katra)

मोहब्बत की दुकान की आड़ में नफरत: PM

उन्होंने आगे कहा कि अटल जी की सरकार के समय चिनाब ब्रिज स्वीकृत हुआ था, लेकिन कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस ने इसकी फाइल को दबा दिया। आपने मोदी को, भाजपा को ये काम सौंपा आज ये शानदार पुल सुविधा के साथ साथ आकर्षण का भी केंद्र बना हुआ है। कांग्रेस ‘मोहब्बत की दुकान’ की आड़ में नफरत फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस को अपने वोटबैंक से आगे कुछ नहीं दिखता। इन्हीं कारणों से उन्होंने जम्मू-कश्मीर के बीच दरार को और गहरा किया और राज्य के प्रति हमेशा पक्षपातपूर्ण व्यवहार बनाए रखा। पिछले साल जम्मू-कश्मीर में 2 करोड़ से ज़्यादा पर्यटक आए और 90 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्री मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने यहाँ आए। लोगों की इस आमद से स्थानीय लोगों को काफ़ी फ़ायदा हुआ है। (PM Modi in Katra)

राज्य की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर: PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले सालों में घाटी में पर्यटन क्षेत्र का और विस्तार होने जा रहा है, जिसका राज्य की समग्र अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। कुछ समय पहले यहां माता के भक्तों पर कायराना हमला हुआ है। मैं विजय कुमार जी को नमन करता हूं, उन्होंने शिवखेड़ी में श्रद्धालुओं को बचाने के लिए अपना जीवन दे दिया। ये जज्बा हमें प्रेरित करता है। जब से अनुच्छेद 370 की दिवार यहां टूटी है, तब से आतंक और अलगाव यहां लगातार कमजोर पड़ रहे हैं। जम्मू कश्मीर स्थाई शांति की ओर बढ़ चला है। आप सभी के सहयोग से जम्मू कश्मीर आतंकवाद से पूरी तरह मुक्त होकर रहेगा। कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस को लेकर जम्मू-कश्मीर में भले ही, उत्साह न हो, लेकिन पड़ोसी देश (पाकिस्तान) इन्हें लेकर बहुत उत्साह में है। पाकिस्तान में कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस के अलायंस की बल्ले-बल्ले हो रही है। इनके घोषणा पत्र से पाकिस्तान बहुत प्रभावित है। (PM Modi in Katra)

पाकिस्तान ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन किया: PM

PM ने कहा कि पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का खुलकर समर्थन किया है। उनका कहना है कि आर्टिकल 370 और 35A को लेकर कांग्रेस और NC का एजेंडा वही है, जो पाकिस्तान का एजेंडा है यानी कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस की पोल खुद पाकिस्तान ने खोल दी है। मोदी आज कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस को डंके की चोट पर कह रहा है… हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे। दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती। मां के इस पावन धाम से मैं आपको एक और बात के लिए फिर से आश्वस्त करता हूं। जम्मू कश्मीर को ​हम फिर से राज्य बनाएंगे। हमने इसकी घोषणा संसद में ही कर दी थी। श्रीनगर में देश-दुनिया से रिकॉर्ड टूरिस्ट आ रहे हैं। (PM Modi in Katra)

Back to top button
error: Content is protected !!