Google Analytics —— Meta Pixel

दिल और दिल्ली की दूरी मिटा रही भारतीय जनता पार्टी: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi in Srinagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे जम्मू-कश्मीर का नौजवान मजबूर नहीं रहा। वो मोदी सरकार में मजबूत हो रहा है। नौजवानों का ये उत्साह, बुजुर्गों की आंखों में शांति का संदेश और इतनी बड़ी मात्रा में माताएं-बहनें सभी में शामिल हुईं। ये नया कश्मीर है। हम सबका मकसद जम्मू-कश्मीर की तेज तरक्की है। जम्मू-कश्मीर की तेज तरक्की का जज्बा और बुलंद करने के पैगाम के साथ मैं आपके बीच आया। मेरे कश्मीर के भाई-बहन खुशामदीद पीएम कह रहे थे। मैं तहेदिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में नहीं बढ़ाए जाएंगे सीमेंट के दाम, उद्योग मंत्री की सीमेंट उद्योगपतियों को दो टूक

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इस वक्त जम्हूरियत का त्योहार चल रहा है। कल ही यहां 7 जिलों में पहले दौर की वोटिंग हुई। पहली बार दहशतगर्दी के साए के बिना ये वोटिंग हुई। हम सभी के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग वोटिंग के लिए अपने घरों से बाहर निकले। किश्तवाड़ में 80% से ज्यादा वोटिंग, डोडा में 71% से ज्यादा वोटिंग, रामबन में 70% से ज्यादा और कुलगाम में 62% से ज्यादा वोटिंग हुई है। कई सीटों पर पिछली बार की वोटिंग के रिकॉर्ड टूट गए हैं। ये नया इतिहास बना है, ये नया इतिहास जम्मू-कश्मीर के लोगों ने रचा है। कुछ दिन पहले जब मैं जम्मू-कश्मीर आया था तो मैंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर की बर्बादी के लिए तीन खानदान जिम्मेदार हैं। (PM Modi in Srinagar)

तीन खानदानों के शिकंजे में नहीं रहेगा जम्मू-कश्मीर: PM 

PM मोदी ने कहा कि तब से दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक, ये लोग बौखलाए हुए हैं। इन्हें लगता है कि इनपर कोई कैसे सवाल उठा सकता है, इन्हें लगता है कि जैसे-तैसे कुर्सी पर कब्जा जमाना और फिर आप सबको लूटना इनका पैदाइशी हक है। जम्मू-कश्मीर की अवाम को उनके जायज हक से महरूम रखना ही, इनका सियासी एजेंडा रहा है। इन्होंने, जम्मू-कश्मीर को सिर्फ, तशद्युत यानी डर और इंतशार यानी अराजकता ही दी है, लेकिन अब जम्मू-कश्मीर, इन तीन खानदानों के शिकंजे में नहीं रहेगा। जम्मू-कश्मीर को टेरर से, दहशतगर्दी से आजाद कराना, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ साजिश करने वाली हर ताकत को हराना। यहां के नौजवानों को, यहीं पर रोजगार के मौके दिलाना। ये मोदी का इरादा है, मोदी का वादा है। (PM Modi in Srinagar)

अमन की बहाली के लिए जुटा हूं: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी एक और पीढ़ी को मैं इन 3 खानदानों के हाथों तबाह नहीं होने दूंगा। इसलिए यहां अमन की बहाली के लिए मैं पूरी ईमानदारी से जुटा हूं। देखिए पूरे जम्मू-कश्मीर में स्कूल-कॉलेज आराम से चल रहे हैं। बच्चों के हाथ में पेन है, किताबें हैं, लैपटॉप है। स्कूलों में आग लगने की खबरें नहीं आती, बल्कि आज यहां नए स्कूल, नए कॉलेज, AIIMS, मेडिकल कॉलेज, IIT बनने की खबरें आ रही हैं। यहां के तीन खानदानों ने जम्मू-कश्मीर की सियासत को अपनी जागीर समझ रखा है। ये अपने खानदान के सिवाय, दूसरे किसी को आगे आने ही नहीं देना चाहते, लेकिन पंचायत, BDC और DDC के इलेक्शन को इन्होंने क्यों रोका? इनको लगता था कि इससे (पंचायत, BDC, DDC चुनावों से) नए लोग सियासत में उभरेंगे और इनके खानदानी निजाम को चुनौती देंगे। (PM Modi in Srinagar)

50,000 बच्चों की स्कूल वापसी: PM नरेंद्र मोदी 

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि इनकी इस खुदगर्जी का नतीजा ये हुआ कि यहां के नौजवानों का जम्हूरियत से भरोसा कम होता चला गया। उनको लगता था कि वो वोट डालें या न डालें, आना तो इन्हीं तीन खानदानों को है। पहले के उन हालातों से अलग अब कितना कुछ बदल गया है। यहां के युवा में भरोसा जागा है कि उनका वोट ही सही बदलाव ला सकता है। मासूम बच्चों ने कौन सा अपराध किया था कि उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा? यह दुर्भाग्यपूर्ण था। मोदी ने 50,000 बच्चों की स्कूल वापसी सुनिश्चित की है। हमने 15,000 स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू की हैं, जिससे 1.5 लाख से अधिक बच्चे लाभान्वित हुए हैं। इसके अतिरिक्त, लगभग 250 स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों में अपग्रेड किया जा रहा है। (PM Modi in Srinagar)

हिंदुओं को भी अपने घर से बेघर कर दिया: PM 

उन्होंने कहा कि एक दौर था, जब लाल चौक पर आना, यहां तिरंगा फहराना… जान जोखिम में डालने वाला काम था। बरसों तक यहां लोग लाल चौक में आने से डरते थे, लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। श्रीनगर के बाजारों में अब ईद और दीवाली दोनों की रौनक देखने को मिलती है। अब लाल चौक बाजार में देर शाम तक चहल-पहल रहती है, यहां देश-दुनिया से टूरिस्ट आ रहे हैं। कश्मीरियत को सींचने और आगे बढ़ाने में हमारे कश्मीरी पंडितों की बहुत बड़ी भूमिका रही है, लेकिन तीन खानदानों की खुदगर्ज सियासत ने कश्मीरी हिंदुओं को भी अपने घर से बेघर कर दिया, हमारे सिख परिवारों पर भी जुल्म हुए। ये तीन खानदान और उनके लोग, यहां कश्मीरी हिंदुओं और सिख भाई-बहनों पर होने वाले हर जुल्म के भागीदार बने रहे। (PM Modi in Srinagar)

बीजेपी को जरूर मौका दें: PM नरेंद्र मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस-एनसी-पीडीपी ने सिर्फ बंटवारा किया, लेकिन बीजेपी, सबको जोड़ रही है। हम दिल और दिल्ली की दूरी मिटा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के युवा, जो कभी संघर्ष कर रहे थे, अब मोदी सरकार के तहत फल-फूल रहे हैं। कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए भाजपा की पहल राज्य में जीवन बदल रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस के पास बताने के लिए काम नहीं सिर्फ नाकामियां हैं। इन लोगों ने कश्मीर को सिवाय बर्बादी के और कुछ नहीं दिया। जबकि बीजेपी, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं, सबके लिए बहुत बड़े इरादों के साथ इलेक्शन में उतरी है। मेरी आप सबसे अपील है कि 25 सितंबर को वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूटने चाहिए। आप बीजेपी को जरूर मौका दें। (PM Modi in Srinagar)

वंशवादी शासन को चुनौती देंगे: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी के उम्मीदवार जम्हूरियत के लिए, अमन के लिए और खुशहाली के लिए आपके बीच में हैं। इससे लोकतंत्र में युवाओं का भरोसा खत्म हो गया। गौरतलब है कि कांग्रेस, एनसी और पीडीपी अराजकता से संतुष्ट थे। इन परिवारों ने लोगों के अधिकार छीन लिए, यह मानते हुए कि उनका प्रभुत्व ही सब कुछ है। यह स्थिति जम्मू-कश्मीर के लिए वाकई चिंताजनक है। तीन परिवारों ने कश्मीर की राजनीति में ‘जम्हूरियत’ और ‘कश्मीरियत’ को कमजोर किया है। उन्होंने यहां की राजनीति को अपनी निजी ‘जागीर’ माना, जिससे नए नेताओं के उभरने में बाधा आई। उन्हें डर था कि स्थानीय निकाय चुनाव नए चेहरों को सशक्त बनाएंगे, जो उनके वंशवादी शासन को चुनौती देंगे। (PM Modi in Srinagar)

Back to top button
error: Content is protected !!