Sukma Murder Case : सामूहिक हत्याकांड मामले में दो तांत्रिक समेत और 7 लोग गिरफ्तार
Sukma Murder Case : छत्तीसगढ़ सुकमा जिले के कोंटा के इतकल गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. इस घटना में शामिल 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें आंध्रप्रदेश और ओडिशा के तांत्रिक भी शामिल हैं. इस मामले में पुलिस 17 आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है.
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : 91 वर्षीय बुजुर्ग ने पेश की अद्भुत मिसाल, अस्पताल बनाने के लिए की जमीन दान देने की पेशकश
बता दें कि 15 सितंबर को कोंटा थाना क्षेत्र के इतकल गांव में जादू-टोना के शक में आरक्षक के परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या (Sukma Murder Case) की गई थी. मृतकों की पहचान मौसम कन्ना (60 वर्ष), मौसम बुच्चा (34 वर्ष), मौसम बिरी, करका लच्छी (43 वर्ष) और मौसम अरजो (32) के रूप में हुई है. सभी मृतक ग्राम इतकल के रहने वाले थे.
इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 5 आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया, जिसमें सवलम राजेश (21 वर्ष), सवलम हिडमा, कारम सत्यम (35 वर्ष), कुंजाम मुकेश (28 वर्ष), और पोड़ियाम एंका शामिल हैं. सभी गिरफ्तार आरोपी गांव के ही निवासी है. घटना के संबंध में थाना कोंटा में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
छोटी बहन पर दो मासूम भाइयों की जिम्मेदारी
मृतक आरक्षक मौसम बुच्चा के दो मासूम बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी छोटी बहन मौसम रेवाली के कंधों पर आ गई है। मंगलवार को छोटी बहन घर का सामान ट्रैक्टर में लादकर कोंटा बेस कैंप पहुंच गई है। पत्रिका ने तीसरे दिन भी गांव का दौरा कर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटना की जानकारी ली। हत्याकांड में एक नहीं बल्कि दो-दो परिवार बर्बाद हो गए। आरक्षक के दोनों बच्चे यतीम होे गए तो वहीं उसकी बहन करका लच्ची की बेटियां के सिर से मां का साया उठ गया। (Sukma Murder Case)



