Chhattisgarh : अभनपुर की दो बेटियाँ करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व: तलवारबाजी में अदिति साहू और अदिति कोसले का चयन

Balodabazar : 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बलौदाबाजार (Balodabazar) में 17 से 20 सितंबर 2024 तक हुआ। इस प्रतियोगिता में अभनपुर की साईं नगर कॉलोनी की अदिति साहू और ग्राम नायकबांधा की अदिति कोसले ने अपनी शानदार प्रदर्शन से राज्य टीम में जगह बनाई है।
यह भी पढ़े :- ज्ञानवापी को लेकर फिर बोले सीएम योगी , बताया भगवान विश्वनाथ का प्रतीक
दोनों बेटियाँ रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए तलवारबाजी (फेंसिंग) में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी और छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से एकल वर्ग और टीम के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी।
दोनों आदर्श इंटरनेशनल स्कूल, नवा रायपुर में कक्षा आठवीं की छात्राएँ हैं। अदिति कोसले, जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले की सुपुत्री हैं, जबकि अदिति साहू, नगर के शिक्षक गोपेश साहू की बेटी हैं। उनके इस शानदार चयन से अभनपुर नगर और साईं नगर कॉलोनी में हर्ष का माहौल है। सभी को इन बेटियों पर गर्व है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और परिवार के सदस्य दोनों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित कर रहे हैं।




