Golden Temple : स्वर्ण मंदिर के सामने गनमैन से पिस्टल छीन युवक ने अपना भेजा उड़ाया, मचा हड़कंप

Golden Temple : अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। घायल युवक को इलाज के लिए श्री गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे एक वीआईपी के गनमैन से पिस्तौल छीनी थी।
यह भी पढ़े :- Quad Summit 2024 : हम किसी के खिलाफ नहीं, क्वाड सम्मेलन में पीएम मोदी ने चीन को जमकर सुनाया
जानकारी के अनुसार कुछ वीआईपी लोग अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में मत्था टेकने आए थे। वीआईपी लोग स्वर्ण मंदिर के अंदर गए, जबकि उनके सुरक्षाकर्मी बाहर गलियारे में खड़े रहे। इस दौरान एक युवक वहां आया और उसने गनमैन की पिस्तौल छीन ली और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। जिस जगह युवक ने खुद को गोली मारी है, वह गोल्डन टेंपल के ठीक सामने है, जहां दुकानें हैं। इसे प्रवेश द्वार कहते हैं।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : आवारा गौवंश का सहारा बनें किसान रमनलाल साहू
पुलिस ने बताया कि खुद को गोली मारने वाला व्यक्ति प्रवासी था। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि युवक कहां से आया था। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अमृतसर सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमोर्टेम के लिए भेज दिया है। (Golden Temple)



