Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में CAF जवान के साथ मारपीट, कांग्रेस ने सरकार को जमकर घेरा

Jawan Assaulted in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में CAF जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल, 4 युवकों ने संतोषी नगर में CAF जवान इंद्रजीत निर्मलकर के साथ मारपीट की है, जिससे उनके दांत टूट गए। साथ ही कान के पर्दे भी फट गए हैं। जानकारी के मुताबिक युवक बीच सड़क पर चल रहे थे, जिन्हें जवान ने साइड चलने कहा, जिससे नाराज युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। मारपीट की घटना से आरक्षक काफी घायल हो गए हैं। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसकी तलाश में टिकरापारा पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:- Drugs Fail Quality Test : पैरासिटामॉल समेत 50 से ज्यादा दवाएं क्वालिटी टेस्ट में हुईं फेल, देखें पूरी लिस्ट

वहीं घटना को लेकर कांग्रेस ने सरकार को जमकर घेरा है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पुलिस जवान के साथ मारपीट बेहद दुर्भाग्यजनक है। इस प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। नौ महीने पहले छत्तीसगढ़ में सुरक्षा की चौक-चौबंद व्यवस्था थी। 9 महीने में ऐसी स्तिथि हो गई है कि लोग मरीन ड्राइव में भी बैठने से डर रहे हैं। (Jawan Assaulted in Raipur)

गृहमंत्री विजय शर्मा भी ढीले हो गए: शुक्ला 

उन्होंने कहा कि SP कॉन्फ्रेंस के बाद फील्ड में कड़ाई नहीं दिख रही है। गृहमंत्री विजय शर्मा भी ढीले हो गए हैं। वो भी कह रहे होंगे कि मुख्यमंत्री आप ही संभाल लो। जब आप ही बैठक ले रहे हो। इन सबकी आपसी लड़ाई में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में गाजर-मूली की तरह रोज इंसान काटे जा रहे हैं। हम सरकार से कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल पूछ रहे हैं। लड़ रहे हैं। साथ ही आवाज उठा रहे हैं,  लेकिन इस सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। राजधानी रायपुर सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की कोई जगह सुरक्षित नहीं है। छत्तीसगढ़ को भाजपा ने अपराध का गढ़ बना दिया है। राजधानी का मरीन ड्राइव भी सुरक्षित नहीं है। यहां सरकार हैं भी की नहीं? (Jawan Assaulted in Raipur)

मरीन ड्राइव जुर्म का अड्डा बन गया: बैज 

PCC चीफ बैज ने कहा कि राजधानी के बस स्टैंड, मरीन ड्राइव जैसे व्यस्त और सुरक्षित समझे जाने वाले इलाके भी भाजपा शासन में अपराध का केंद्र बन चुके हैं। भाजपा सरकार की नाकामी ने अपराधियों के मनोबल को और बढ़ाया है। आखिर यह भय कब खत्म होगा ? छत्तीसगढ़ की राजधानी अपराध की राजधानी बन चुकी है और छत्तीसगढ़ सरकार अपराधों को रोकने में पूरी तरह विफल है। फैमली और यंगस्टर लोगों के मनोरंजन का केंद्र तेलीबांधा तालाब यानी मरीन ड्राइव अब जुर्म का अड्डा बन चुका है। प्रतिदिन अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं और विष्णुदेव सरकार सिर्फ हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। (Jawan Assaulted in Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!