Drugs Fail Quality Test : पैरासिटामॉल समेत 50 से ज्यादा दवाएं क्वालिटी टेस्ट में हुईं फेल, देखें पूरी लिस्ट
Drugs Fail Quality Test : आमतौर पर बुखार में खाई जाने वाली पैरासिटामोल टैबलेट गुणवत्ता परीक्षण में फेल हो गई है। इसके अलावा कैल्शियम और विटामिन डी-3 की सप्लीमेंट, मधुमेह की गोलियां और हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं सहित 50 से अधिक दवाएं औषधि नियामक द्वारा किए गए गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाई गई हैं। गुणवत्ता परीक्षण में फेल हुई दवाओं की लिस्ट इंडियन ड्रग्स रेग्युलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की है।
क्वालिटी चेकिंग ( Drugs Fail Quality Test) के लिए हर महीने रैंडमली विभिन्न राज्यों से दवाओं के सैंपल्स लिए जाते हैं और फिर उनकी जांच की जाती है। विटामिन सी और डी3 की टैबलेट्स शेल्कल, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी सॉफ्टजेल, एंटीएसिड पैन-डी, पैरासिटामॉल की गोलियां आईपी 500 एमजी, डायबिटीज की दवा ग्लिमेपिराइड, हाई ब्लड प्रेशर की दवा टेल्मिसर्टन आदि समेत 53 दवाए हैं, जोकि क्वालिटी टेस्ट में पास नहीं हो सकी हैं।
टेस्ट में फेल होने वाली दवाओं की लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें
इन दवाओं का मैन्युफैक्चर एल्कम हेल्थ साइंस यूनिट-2, मेज लाइफसाइंसेंस, मेसर्स प्योर एंड क्योर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स स्कॉट एडिल लिमिटेड जैसी कंपनियां करती हैं। सरकारी डेटा में दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट, बैच नंबर, प्रोडक्ट नाम आदि की डिटेल्स दी गई हैं। पैरासिटामॉल टैबलेट्स आईपी 500 एमजी, जिसका निर्माण मेसर्स कर्नाटक एंटीबॉयोटिक्स एंड फार्मा ने किया है, उसे भी गुणवत्ता जांच में विफल पाया गया है।
इसके अलावा, कोलकाता की एक दवा-परीक्षण प्रयोगशाला ने एल्केम हेल्थ साइंस की एंटीबायोटिक्स क्लैवम 625 और पैन डी को नकली माना है। इसी प्रयोगशाला ने हैदराबाद स्थित हेटेरो के सेपोडेम एक्सपी 50 ड्राई सस्पेंशन की पहचान की है, जो गंभीर जीवाणु संक्रमण वाले बच्चों के लिए निर्धारित है, इसे घटिया बताया है।
अगस्त में 156 दवाओं पर सरकार ने लगाई थी रोक
ड्रग रेगुलेटर ने क्वालिटी टेस्ट में फेल होने वाली दवाओं की दो लिस्टें जारी की है. पहली लिस्ट में 48 दवाओं के नाम हैं. वहीं, दूसरी लिस्ट में 5 दवाओं को हानिकारक बताया गया है. बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 156 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं पर प्रतिबंध लगाया था।
बैन की गई दवाओं की लिस्ट में बुखार-सर्दी के साथ-साथ पेन किलर, मल्टी-विटामिन और एंटीबायोटिक्स दवाएं शामिल थी. केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि इन दवाओं के इस्तेमाल से इंसानों को खतरा हो सकता है. ऐसे में सरकार की ओर से पूरे देश में इन दवाओं के प्रोडक्शन, खाने और डिस्ट्रीब्यूशन पर रोक लगा दी गई।
बता दें कि एक ही दवा में एक से ज्यादा दवाओं को मिलाकर बनाई गई दवाएं फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन ड्रग्स (FDC) के नाम से जानी जाती हैं. इन दवाओं को आमतौर पर कॉकटेल ड्रग्स के नाम से भी जाना जाता है।



