CDTH Balodabazar: सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के नया परिसर का 7 अक्टूबर को होगा भव्य शुभारंभ, मिलेगी सभी तरह के जांच एवं उपचार की सुविधा
Chanda Devi Tiwari Hospital Balodabazar: बलौदाबाजार जिले के मुख्यालय में संचालित सुपरस्पेशलिटी अस्पताल “चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल” (Chanda Devi Tiwari Hospital Balodabazar) अब अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 180 बिस्तरीय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर के रूप में तैयार है। अस्पताल का उद्घाटन 7 अक्टूबर, सोमवार को होगा। इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल अध्यक्षता करेंगे।
Chanda Devi Tiwari Hospital Balodabazar में मरीजों के लिए कार्डियक कैथ लैब, एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी, मस्तिष्क रोग, कैंसर कीमोथेरेपी जैसे गंभीर बीमारियों का इलाज उपलब्ध होगा। इसके साथ ही, हेपा फिल्टर युक्त मॉड्यूलर आईसीयू, एनआईसीयू, ऑपरेशन थियेटर, डायलिसिस, आईवीएफ, और एमआरआई जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
मरीजों को शासन द्वारा प्रदत्त विभिन्न योजनाओं के तहत और बीमा कंपनियों से चिकित्सकीय लाभ भी उपलब्ध होंगे। इस कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक एवं मंत्री टंकराम वर्मा, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कसडोल विधायक संदीप साहू सहित कई गणमान्य नागरिक सम्मिलित होंगे।
“चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल” के संचालक डॉ. नितिन तिवारी ने सोमवार, 7 अक्टूबर को होने वाले अस्पताल के नए परिसर के शुभारंभ पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय क्षेत्र के आम नागरिकों के सहयोग को दिया और कहा, “आज इस मुकाम पर पहुँचने का पूरा श्रेय आप सभी को जाता है। हमें आपके उत्तम स्वास्थ्य के लिए काम करने का निरंतर अवसर मिलता रहा है, और हम इस विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि नए परिसर के माध्यम से अब बड़े शहरों की चिकित्सा सुविधाएं बलौदाबाजार में ही उपलब्ध कराई जा सकेंगी, जिससे लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। (Chanda Devi Tiwari Hospital Balodabazar)



