Google Analytics —— Meta Pixel

Shardiya Navratri 2024 6th Day : छठवें दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें किन मंत्रों के साथ करें देवी दुर्गा की पूजा

Shardiya Navratri 2024 6th Day : शरदीय नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा करने से अद्भुत शक्ति का संचार होता है। मां का ये रूप सभी पापियों का नाश करने वाला है। इनकी पूजा-अर्चना से भक्तों को अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं मां कात्यायनी की पूजा से पिछले जन्म तक के पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। जिन लड़कियों को विवाह में दिक्कत आ रही हो उनके लिए भी मां कात्यायनी की पूजा फलदायी मानी जाती है।

यह भी पढ़े :- Assembly Election Results : हरियाणा में रिजल्ट से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश हाई, J&K- में कौन मारेगा बाजी? थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग

कात्यायनी का अर्थ क्या है?

कात्यायनी माता को ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी भी माना जाता है. कात्यायनी, नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति हैं. ये बुराई का नाश करने वाली देवी हैं. इनकी पूजा से दुश्मनों का संहार होता है. कात्यायनी का अर्थ है अहंकार और कठोरता का नाश. कत गोत्र में उत्पन्न होने की वजह से मां को कात्यायनी कहा जाता है. देवी कात्यायनी इसलिए कहलाती हैं क्योंकि वे ऋषि कात्यायन के महान पुण्य और तेज से उत्पन्न हुई थीं.

मां कात्यायनी की पूजा विधि

कात्यायनी माता को पीला रंग प्रिय है. देवी मां पूजा के लिए सुबह उठकर स्नानादि कर स्वच्छ वस्त्र पहन लें. इसके बाद आसन पर बैठ जाएं. उसके बाद चौकी पर मां कात्यायनी की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें. फिर मां की प्रतिमा या चित्र को गंगा जल शुद्धिकरण करें. जल भरकर कलश चौकी पर रखें. उसी चौकी पर भगवान श्रीगणेश, वरुण, नवग्रह, षोडश मातृका, सप्त घृत मातृका यानी सात सिंदूर की बिंदी लगाते हुए उनकी स्थापना भी कर लें. इसके बाद व्रत, पूजन का संकल्प लें. फिर मंत्रों द्वारा षोडशोपचार पूजा करें. मां को अक्षत, लाल चंदन, चुनरी और लाल पीले फूल चढ़ाएं, इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. साथ ही दुर्गा चालीसा भी पढ़ें. उसके बाद मां का पसंदीदा भोग लगाएं. उन्हें पान, सुपारी, लौंग अर्पित करें. मां के मंत्रों का जाप करें और आरती करें. माता को सुगंधित पीले फूल अर्पित करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं साथ ही प्रेम संबंधी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। (Shardiya Navratri 2024 6th Day)

मां कात्यायनी की पूजा ज्यादातर गोधुली बेला यानि शाम के समय होती. माता को प्रसन्न करने के लिए आपको पीले अथवा लाल वस्त्र धारण करने चाहिए. कात्यायनी माता को शहद अतिप्रिय है, इसलिए पूजा के दौरान शहद जरूर अर्पित करें. पूजा के दौरान मन ही मन मां कात्यायनी के स्वरुप का मनन करते रहें. इसके साथ ही माता के मंत्रों का जाप करें। (Shardiya Navratri 2024 6th Day)

मां कात्यायनी का ध्यान मंत्र

चन्द्रहासोज्जवलकरा शार्दूलावरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्यादेवी दानवद्यातिनी।।

मंत्र ॐ देवी कात्यायन्यै नमः

कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी
नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः

मां कात्यायनी का भोग
ऐसी मान्यता है कि देवी मां कात्यायनी शहद बेहद प्रिय है. ऐसे में शहद या मधु से बनी चीजों का भोग लगाया जा सकता है. इसे साथ ही मां को पीले रंग का भोग भी पसंद है. अगर इसका का भोग नहीं सकते हैं तो खीर-पूड़ी या हलवा पूड़ी का भोग तैयार कर सकते हैं।

माता कात्यायनी की आरती

जय जय अम्बे जय कात्यायनी।
जय जग माता जग की महारानी॥

बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
वहावर दाती नाम पुकारा॥

कई नाम है कई धाम है।
यह स्थान भी तो सुखधाम है॥

हर मन्दिर में ज्योत तुम्हारी।
कही योगेश्वरी महिमा न्यारी॥

हर जगह उत्सव होते रहते।
हर मन्दिर में भगत है कहते॥

कत्यानी रक्षक काया की।
ग्रंथि काटे मोह माया की॥

झूठे मोह से छुडाने वाली।
अपना नाम जपाने वाली॥

बृहस्पतिवार को पूजा करिए।
ध्यान कात्यानी का धरिये॥

हर संकट को दूर करेगी।
भंडारे भरपूर करेगी॥

जो भी मां को भक्त पुकारे।
कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥

मां कात्यायनी को क्या भोग लगाएं

मां कात्यायनी को क्या भोग लगाएं माता दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी को शहद अति प्रिय है। तो नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी को शहद या शहद से बनी खीर और शहद वाले हलवे का भोग जरूर लगाएं। शहद वाली खीर चावल, दूध और शहद से बनाई जाती है। शहद वाली खीर का भोग लगाने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा मां कात्यायनी को गुड़ भी अर्पित कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!