Google Analytics —— Meta Pixel

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, कहा- CM कौन होगा ये संसदीय बोर्ड तय करेगा

Haryana CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इसे लेकर PM मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई दी। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में हमारी जो प्रचंड जीत हुई है उसके बारे में मैंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया है। मैंने प्रधानमंत्री को कहा है कि उन्हें हरियाणा के लोग बहुत प्यार और स्नेह करते हैं, जिसका परिणाम है कि तीसरी बार हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बन रही है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : डिजिटल युग में छत्तीसगढ़: मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन

हरियाणा CM नायब सैनी ने कहा कि PM मोदी की नीतियों का परिणाम है कि भाजपा तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है। हमारी जीत का सबसे बड़ा कारण है जमीनी स्तर पर लोगों को मिल रहा लाभ है। शपथ ग्रहण समारोह पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला संसदीय बोर्ड करेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। CM ने कहा कि इस प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है, जिन्होंने पिछले 10 सालों में ऐसी नीतियां और योजनाएं चलाई है, जिसका लाभ गरीब व्यक्ति को भी मिल रहा है। (Haryana CM Saini)

CM सैनी ने कहा कि योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। युवाओं और महिलाओं को भी मिल रहा है। ये रिजल्ट PM मोदी की लोकप्रियता का परिणाम है, उन्हें देश के लोग प्यार करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा हरियाणा में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से आ रही है। मैं हरियाणा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं। उनकी मेहनत के कारण ही हम तीसरी बार सत्ता में आए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी जो ड्यूटी थी वो मैंने पूरी की है। मुख्यमंत्री कौन होगा यह हमारा संसदीय बोर्ड तय करेगा। विधायक दल अपना नेता चुनेगा, किसे चुनेगा या किसे नहीं चुनेगा ये उस पर है। हमारे यहां ‘किंतु-परंतु’ नहीं है। संसदीय बोर्ड का जो आदेश होगा वो मान्य होगा। उनका जो भी फैसला होगा वो सर्वमान्य है। (Haryana CM Saini)

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस स्वीकार करे या न करे, यह उनके स्वभाव में है कि जब वे हारते हैं तो बहाना ढूंढते हैं। कभी चुनाव आयोग पर अविश्वास जताती है तो कभी जनता पर अविश्वास जताती है। हरियाणा की जनता ने तो कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हरियाणा की जनता ने PM मोदी के विकास को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री ने किसानों, गरीबों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के लिए जो काम किया है उसका परिणाम हरियाणा है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी सबसे मत प्रतिशत भाजपा को मिला है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत अभिनंदन और आभार। (Haryana CM Saini)

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। वे संसार के नेताओं से आंख से आंख मिलाकर बात करने वाले नेता हैं। देश की जनता चाहती है कि वो ऐसे नेता को भूले नहीं। हरियाणा की जीत का अगर विश्लेषण करें तो वहां सबसे बलवान जाति जाट है। कांग्रेस ने जाट की राजनीति की, जिसके फलस्वरूप हमारी पिछड़ी जातियों ने एक होकर PM मोदी पर विश्वास जताया। इससे यह बात भी गलत साबित होती है कि PM मोदी और भाजपा पिछड़ी जातियों और आरक्षण विरोधी है। हम सबको बधाई देते हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूरे देश में माहौल अच्छा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनता के लिए काम हो रहा है। साइलेंट वोटर्स ने इस चुनाव में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। (Haryana CM Saini)

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि दिल्ली में सभी राष्ट्रीय नेताओं से मिलना हुआ है। अभी दशहरे तक किसी भी तरह की कोई बैठक नहीं होगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि बहुत बढ़ियां चुनाव रहा और इससे ये साबित हो गया कि लोकसभा के चुनाव के दौरान संविधान खतरे में है, लोकतंत्र खतरे में है… सभी झूठ आज खुल गए… कांग्रेस और विपक्ष ने जो पुराने झूठ फैलाए थे वो सब के सब सामने आ गए। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि जब-जब वे हारते हैं तो लोकतंत्र की दुहाई देते हैं और जीतते हैं तो कहते हैं कि जनता उनके साथ है। लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि हार को भी स्वीकार किया जाता है और जीत में जनता के साथ खड़े रहना होता है, लेकिन दुर्भाग्य है कांग्रेस के नेताओं का कि वे हार को पचा नहीं पाते हैं। (Haryana CM Saini)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों का ध्यान अपनी नाकामी की ओर नहीं होती। आज जनता ने उन्हें बता दिया कि असली जलेबी किस तरह से बनती है। जमीन पर रहने से जलेबी की मिठास पता चलती है। वे लोग अब तक जलेबी को फैक्ट्री में बनवा रहे थे। इसलिए उन्हें जलेबी की मिठास नहीं मिल पाई। बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब हारने के लिए जानी जाती है और कांग्रेस पार्टी इस लोकतंत्र की हत्या कर रही है, जिस तरह लोकतंत्र में हरियाणा की जनता ने भाजपा को समर्थन दिया और देश के प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास व्यक्त किया इसके लिए हरियाणा की जनता को धन्यवाद देता हूं। साथ ही साथ जो कांग्रेस के साथ जाएगा वो इसी तरह डूबेगा ये कंफर्म है। (Haryana CM Saini)

भाजपा नेता बबीता फोगाट ने कहा कि BJP एग्जिट पोल से हटकर धरातल पर काम करने में विश्वास करती है और धरातल के आंकड़ों को मानती है। मैं मानती हूं कि इसमें PM मोदी की जो नीतियां हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जिस तरह से काम हुए हैं यह उसी का परिणाम है कि आज पूरी छत्तीस बिरादरी ने मिलकार भाजपा को आशीर्वाद दिया और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में छत्तीस बिरादरी का बहुत बड़ा हाथ था। भाजपा नेता सीआर केसवन ने कहा कि लोगों द्वारा बार-बार खारिज किए जाने और चुनाव में बुरी तरह पराजित होने के बाद INC अब ‘इंडियन नेगेट्स कांग्रेस’ बन गई है। कल का चुनाव राहुल गांधी के विपक्ष का नेता बनने के बाद पहला चुनाव था। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों जगहों पर लोगों ने कांग्रेस पार्टी को करारी शिकस्त दी। हर किसी के मन में सवाल है कि राहुल गांधी कहां हैं? (Haryana CM Saini)

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कसा तंज

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जब कल तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है और वो भी प्रचंड बहुमत के साथ तो एक बात स्पष्ट है कि जो लोग एक पार्टी के विरोध में, देश के विरोध में झूठ परोसने का काम कर रहे थे। आज उस सारे झूठे दृष्टिकोण को ध्वस्त करने का काम हरियाणा के लोगों द्वारा किया गया है, जिस प्रकार से एक वोट बैंक को एक करने के लिए हिंदू आस्था पर चोट करने वाली बातें कांग्रेस पार्टी ने की उसे भी एक करारा जवाब मिला है। कांग्रेस पार्टी सिर्फ भाजपा को हराने के लिए देश के खिलाफ जो ताकतें काम करती हैं उनके समर्थन में भी उतरने के लिए तैयार है। कांग्रेस का हाथ केवल एक चुनाव जीतने के लिए देशविरोधी ताकतों के साथ हो जाता है। 

जीत प्रधानमंत्री मोदी के कारण संभव हुई: साहा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के कारण संभव हुई। मैं हरियाणा की जनता का धन्यवाद करता हूं। जम्मू-कश्मीर में भी हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा को विजय प्राप्त हुई है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हरियाणा का चुनाव ऐतिहासिक चुनाव रहा है। हरियाणा की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि PM मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना, आत्मनिर्भर भारत का सपना सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाई है। एक इतिहास हरियाणा की जनता ने रचा है इसलिए मैं उन्हें धन्यवाद करना चाहता हूं, जहां तक जम्मू-कश्मीर की बात है वहां पर भी बीजेपी ने एक इतिहास रचा है।  (Haryana CM Saini)

64% मतदान जम्मू-कश्मीर के चुनाव में हुआ: सिंधिया

उन्होंने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में सबसे ज्यादा मतदान पिछले 75 सालों में पहली बार जम्मू-कश्मीर के चुनाव में हुआ है। 64% मतदान जम्मू-कश्मीर के चुनाव में हुआ है, जहां-जहां गठबंधन के आधार INDI गठबंधन लड़ती है वहां पर कांग्रेस गठबंधन के साथी के ऊपर बोझ बन जाती है। पूरे जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस सिर्फ 6 सीट जीती, पिछले बार 12 सीट जीती थी। आज स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस हर पार्टी के ऊपर एक बोझ है कांग्रेस पूर्ण रूप से समाप्त होने के रास्ते पर चल रही है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है और हरियाणा राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी पार्टी को लगातार तीसरी बार सत्ता मिली है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का कमाल है, उनकी गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय और विकास की जो नीतियां रहीं, यह उसकी जीत है। मैं भाजपा को बहुत बधाई देती हूं। जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की जीत हुई है। वहां भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। (Haryana CM Saini)

Back to top button
error: Content is protected !!