Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली का मुख्यमंत्री निवास सील, CM आतिशी का निकाला गया सामान

Delhi CM House: दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को लेकर विवाद नहीं थम रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहती है, जिसकी वजह से CM आवास को सील कर दिया गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री आतिशी के फ्लैग स्टाफ रोड स्थित CM आवास सील कर दिया गया है। PWD ने आवास से उनका सामान निकालकर बाहर कर दिया। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 अक्टूबर को आवास खाली किया था। दो दिन पहले ही आतिशी इसमें रहने आई थीं। PWD के अधिकारियों का कहना है कि घर का हैंडओवर करने में नियमों का पालन नहीं किया गया था। 

यह भी पढ़ें:- AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- भाजपा की जीत का जिम्मेदार कौन है?

उन्होंने कहा कि CM आतिशी के पास इस घर की चाबियां थीं, लेकिन उन्हें घर अलॉट किए जाने के आधिकारिक दस्तावेज नहीं दिए गए थे। इसके बाद अधिकारियों ने दोपहर तक घर की चाबियां ले ली। इसे लेकर CMO ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को उसका घर खाली करने को कहा गया है। LG ने भाजपा के कहने पर जबरदस्ती CM आतिशी का सामान घर से बाहर निकाला। ये CM आवास किसी बड़े भाजपा नेता को दिए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं डायरेक्टर ऑफ विजिलेंस ने केजरीवाल के स्पेशल सेक्रेटरी समेत तीन अधिकारियों को नोटिस भेजा है, जिन्हें सात दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। (Delhi CM House)

AAP पार्टी ने लगाया आरोप

AAP पार्टी ने कहा कि CM आतिशी के सामान को बाहर निकलवा दिया गया है। वहीं अभी तक उन्हें CM आवास नहीं दिया गया है। AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि BJP पिछले कई दिनों से झूठ फैला रही है। हमारी पार्टी को तोड़ने के लिए उन्होंने कई हथकंडे अपनाए। वो जब हमसे चुनाव में नहीं जीत पाए तो उन्होंने हमारी पार्टी को खत्म करना चाहा। BJP दिल्ली में 27 साल से चुनाव हार रही है और अपना मुख्यमंत्री नहीं बना पा रही है। (Delhi CM House)

मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाह रही भाजपा: संजय

उन्होंने कहा कि अब ये मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाह रहे हैं और उसके लिए तमाम झूठ फैला रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री आवास खाली किए जाने का सरकारी और लिखित प्रमाण पत्र है। मुख्यमंत्री के तौर पर अब आतिशी को वहां रहने जाना था, लेकिन पत्र लिखने के बावजूद CM आवास आतिशी को नहीं दिया गया। इसके अलावा जब वहां आतिशी ने CM कैंप कार्यालय बनाकर मीटिंग शुरू की तो वहां के स्टाफ को खाली करा दिया गया। AAP से नफरत करते-करते BJP ने अपना होश खो दिया है। (Delhi CM House)

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया पलटवार

इसे लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आखिरकार अरविंद केजरीवाल का ‘शीश महल’ सील कर दिया गया। उस बंगले में ऐसे कौन से राज छिपे हैं कि आप सरकारी विभाग को चाबी सौंपे बिना दोबारा बंगले में घुसने की कोशिश कर रहे थे? आपने अपना सामान दो छोटे ट्रकों में ले जाकर अच्छा नाटक रचाया, लेकिन सब जानते हैं कि बंगला आपके कब्जे में है। जिस तरह से आपने बंगला आतिशी को सौंपने की कोशिश की वह असंवैधानिक था। खुद आतिशी को सोचना चाहिए कि उनको पहले ही बंगला आवंटित किया जा चुका है तो वह आपका बंगला कैसे ले सकती हैं? उस बंगले में बहुत सारे राज छुपे हुए हैं, जो आप जनता को नहीं दिखाना चाहते हैं। बंगला सील हो गया है तो मैं उम्मीद करता हूं कि इसकी जांच अच्छी से होगी और कार्रवाई की जाएगी। (Delhi CM House)

Back to top button
error: Content is protected !!