इलेक्शन रिजल्ट को लेकर कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत, परिणाम को बताया अप्रत्याशित और अस्वीकार्य
Congress on Haryana Results: कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान खेड़ा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हुआ। जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीना गया और केंद्र सरकार ने LG के माध्यम से वहां जैसे शासन चलाया, ये सबने देखा। इस दौरान वहां न आम आदमी सुरक्षित रहा और न पर्यटक सुरक्षित रहे। कश्मीरी पंडितों से किए गए वादे भी भुला दिए गए। जम्मू-कश्मीर के बाशिंदों ने एक स्पष्ट जनादेश दिया है, इसलिए वहां के लोगों को बहुत बधाई।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस की नीति…हिंदुओं की एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाओ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
हरियाणा चुनाव के नतीजे बिल्कुल अप्रत्याशित और अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा कि हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत जिलों से लगातार शिकायतें आ रही हैं कि यहां EVM की बैट्री 99% थी। इन जगहों पर कांग्रेस को हराने वाले नतीजे आए। वहीं जिन मशीनों को नहीं छेड़ा गया और जिनकी बैट्री 60%-70% थी, वहां हमें जीत मिली। ये तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार है, हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। जयराम रमेश ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत दिया है। यहां सरकार बनने के बाद हमारी पूरी प्राथमिकता होगी कि UT को राज्य का दर्जा दिया जाए। (Congress on Haryana Results)
EVM को लेकर बेहद गंभीर मामले सामने आए: रमेश
रमेश ने कहा कि हरियाणा के संदर्भ में हम चुनाव आयोग से लगातार शिकायत कर रहे हैं। उसके बाद भी 3-4 जिलों से EVM को लेकर बेहद गंभीर मामले सामने आए हैं। हम ये सारी शिकायतें चुनाव आयोग के सामने पेश करेंगे। हरियाणा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित और आश्चर्यजनक हैं, हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। ये लोकतंत्र की हार और तंत्र की जीत हुई है। गठबंधन सरकार की प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना होगी। गठबंधन सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए जिम्मेदार, जवाबदेह और पारदर्शी होगी। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने अपना बहुमत हासिल करने के भाजपा के शरारती मंसूबों को हरा दिया है। (Congress on Haryana Results)
चुनाव आयोग के संपर्क में रहा हूं: जयराम रमेश
जयराम ने हरियाणा को लेकर कहा कि मैं चुनाव आयोग के संपर्क में रहा हूं। हम दोहराते हैं कि हरियाणा में नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित, पूरी तरह से आश्चर्यजनक और उलटे हैं। यह जमीनी हकीकत के विपरीत है-हरियाणा के लोगों ने जो किया था, जो परिवर्तन और परिवर्तन के लिए था। हमने हरियाणा में जो देखा वह चालाकी और लोगों की इच्छा को नष्ट करने की जीत है; यह पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की हार है। हरियाणा पर अध्याय पूरा नहीं है। यह जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार होगी। इधर, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली के चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही शिकायत दर्ज कराई। (Congress on Haryana Results)
कांग्रेस के इन नेताओं ने की शिकायत
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, अजय माकन, जयराम रमेश, भूपिंदर सिंह हुड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। हमने चुनाव आयोग को अवगत कराया। करीब 20 शिकायतें जो हमारे पास आई थी उसमें से 7 लिखित शिकायतों में ऐसी मशीनें थीं जो वोटिंग के दिन 99% दिखा रही थी और अन्य सामान्य मशीनें 60-70% दिखा रही थी। इससे हमने चुनाव आयोग को अवगत कराया। हमने मांग की कि जांच पूरी होने तक उन मशीनों को सील कर सुरक्षित रखा जाए। हमने चुनाव आयोग को यह भी कहा कि अगले 48 घंटों में हम बाकी शिकायतें भी उनके सामने रखेंगे। चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वह जवाब देंगे। (Congress on Haryana Results)
हरियाणा के नतीजे चौंकाने वाले हैं: हुड्डा
चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के नतीजे चौंकाने वाले हैं, क्योंकि सभी को लग रहा था कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। सभी सर्वे रिपोर्ट में यही था, लेकिन हुआ ये कि जब पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई तो कांग्रेस हर जगह आगे चल रही थी, लेकिन जब ईवीएम की गिनती शुरू हुई तो कांग्रेस पिछड़ रही थी। हमें कई शिकायतें मिली हैं। कई जगहों पर वोटों की गिनती में देरी हुई। चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वे सभी शिकायतों पर गौर करेंगे। (Congress on Haryana Results)



