सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई ‘न्याय की देवी’ की नई मूर्ति, हाथ में अब संविधान की किताब, आंख से हटी पट्टी

Lady of Justice Statue: सुप्रीम कोर्ट में ‘न्याय की देवी’ की नई मूर्ति लगाई गई है, जिसमें आंखों से पट्टी हटा दी गई है। आंख में लगी पट्टी अब तक कानून के अंधे होने का संकेत देती थी, जिसे अब हटा दिया गया है। वहीं हाथ में तलवार की जगह संविधान की किताब है। बता दें कि ये मूर्ति सुप्रीम कोर्ट के जजों की लाइब्रेरी में लगाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई मूर्ति को CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने ऑर्डर देकर बनवाया है। इसका उद्देश्य यह है कि देश में कानून अंधा नहीं है। ना ही सजा का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ की सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध: साय
दरअसल, पुरानी मूर्ति की आंख पर पट्टी थी, जो दर्शाती थी कि कानून की नजर में सब बराबर हैं। जबकि तलवार अथॉरिटी और अन्याय को सजा देने की प्रतीक थी। मूर्ति के दाएं हाथ में तराजू बरकरार रखा गया है, क्योंकि ये समाज में संतुलन का प्रतीक है। तराजू यह दर्शाता है कि सुप्रीम कोर्ट किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों के तथ्यों और तर्कों को सुनते हैं। इस मूर्ति को ब्रिटिश शासन की विरासत को पीछे छोड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। कुछ समय पहले भारत सरकार ने ब्रिटिश शासन के समय से लागू इंडियन पीनल कोड यानी IPC कानून की जगह भारतीय न्याय संहिता (BNS) कानून लागू किया था। ‘न्याय की देवी’ की मूर्ति में बदलाव करना भी इसी के तहत उठाया गया कदम माना जा रहा है। (Lady of Justice Statue)

जानकारी के मुताबिक CJI का कहना है कि भारत को ब्रिटिश विरासत से आगे बढ़ना चाहिए। उनका विश्वास है कि कानून अंधा नहीं होता। ये सभी को सामान रूप से देखता है। इसका मतलब यह है कि कोर्ट धन, दौलत और समाज में वर्चस्व के अन्य मानकों को नहीं देखता है। यही वजह थी कि CJI ने ‘न्याय की देवी’ का रूप बदलने की बात रखी। CJI ने कहा कि मूर्ति के एक हाथ में तलवार की जगह संविधान होना चाहिए, ताकि देश को ये संदेश मिले कि न्याय संविधान के मुताबिक दिया जाता है। तलवार हिंसा का प्रतीक है, लेकिन कोर्ट संवैधानिक कानूनों के मुताबिक न्याय देती है। (Lady of Justice Statue)



